इराक ने अगले आदेश तक सभी एयरपोर्ट पर उड़ानें स्थगित की 
विदेश

इजरायल-ईरान के युद्ध के बीच इराक हुआ अलर्ट, अगले आदेश तक सभी एयरपोर्ट पर उड़ानें की स्थगित

देश के परिवहन मंत्री ने आधिकारिक INA समाचार एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में कहा कि इराक ने अपने सभी हवाई अड्डों पर सभी हवाई यातायात को अगले नोटिस तक निलंबित कर दिया। क्योंकि इजरायल ने ईरान के खिलाफ हवाई हमले शुरू कर दिए हैं।। क्योंकि इजरायल ने ईरान के खिलाफ हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए ये फैसला लिया गया।

साक्षी सिंह

बगदाद: इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत हो गई है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को देख इराक अलर्ट हो गया है। उसने शनिवार को अगले आदेश तक सभी एयरपोर्ट पर उड़ानें स्थगति कर दी गई है।

देश के परिवहन मंत्री ने आधिकारिक INA समाचार एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में कहा कि इराक ने अपने सभी हवाई अड्डों पर सभी हवाई यातायात को अगले नोटिस तक निलंबित कर दिया। क्योंकि इजरायल ने ईरान के खिलाफ हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण इराकी हवाई क्षेत्र में नागरिक उड्डयन की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए अगले नोटिस तक इराकी हवाई यातायात को निलंबित कर दिया गया है।

1 अक्टूबर के बाद से ईरान लगातार इजरायल पर हमला कर रहा है। जिसके बाद इजरायल आज जवाबी कार्रवाई किया। इजरायल ने ईरान के हमले का बदला लेते हुए करीब 26 दिनों बाद ईरान पर हवाई हमला किया है। हमले की पुष्टि करते हुए इजरायली सेना ने शनिवार, 26 अक्टूबर की सुबह रान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए।

इजरायल ने क्या कहा

इजरायली सेना द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि ईरान में शासन और क्षेत्र में उसके प्रतिनिधि 7 अक्टूबर से लगातार इजरायल पर हमला कर रहे हैं। सात मोर्चों पर जिसमें ईरानी धरती से कई सीधे हमले भी शामिल हैं। दुनिया के हर दूसरे संप्रभु देश की तरह इजरायल राज्य को भी जवाब देने का अधिकार और कर्तव्य है।

इजरायल ने की अलर्ट रहने की अपील

सोशल मीडिया साइट एक्स पर जारी एक बयान में सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने कहा कि हमले से पहले इसने अपनी आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं को पूरी तरह से जुटाया था। हैगरी ने लोगों से सतर्क रहने के लिए भी कहा। क्योंकि हमलों के बाद इजरायल ने अपनी रक्षा प्रणालियों को हाई अलर्ट पर रखा है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल