ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह अली खामेनेई 
विदेश

हमास जिंदा था और जिंदा ही रहेगा...ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई का बयान- याह्या सिनवार की मौत स्वीकार्य नहीं

याह्या सिनवार की मौत बाद हमास को समर्थन देने वाले देशों की बौखलाहट सामने आ रही है। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई ने हमास नेता सिनवार की मौत के बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है।

साक्षी सिंह

तेहरान: इजरायल और हमास के बीच युद्ध में इजरायल अपने दुश्मन पर लगातार भारी पड़ रहा है। याह्या सिनवार की मौत बाद हमास को समर्थन देने वाले देशों की बौखलाहट सामने आ रही है। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई ने हमास नेता सिनवार की मौत के बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है।

खामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई सारे पोस्ट किए हैं। खामेनेई ने एक्स पर लिखा कि हमास जिंदा था और जिंदा ही रहेगा। आगे लिखा, कमांडर याह्या सिनवार अपने शहीद साथियों के साथ शामिल हो गए हैं।

सिनवार की मौत स्वीकार्य नहीं

आयतुल्लाह अली खामेनेई ने लिखा, याह्या सिनवार जैसे व्यक्ति के लिए जिसने अपनी पूरी जिंदगी एक क्रूर शत्रु के खिलाफ लड़ाई की। उसके लिए शहादत से कम कुछ भी स्वीकार नहीं हो सकता था। याह्या सिनवार हमास के शीर्ष नेता थे। हालिया इसराइली हमले में उनकी मौत हुई थी।

खामेनेई का एक्स पर पोस्ट

खामेनेई ने व्यक्त की संवेदना

ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा कि हमेशा की तरह हम फ़लस्तीनी मुजाहिदीनों और योद्धाओं के साथ खड़े हैं। मैं हमारे भाई याह्या सिनवार की शहादत पर उनके परिवार, उनके साथियों और ईश्वर के मार्ग पर जिहाद के लिए समर्पित सभी लोगों को बधाई देता हूं। साथ ही इस क्षति के लिए अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

खामेनेई ने कहा कि याह्या सिनवार की मौत रेज़िस्टेंस फ़्रंट के लिए दुखद है,लेकिन शेख अहमद यासीन, फ़ातही शकाकी, रंतिसी, और इस्माइल हनिया के बाद भी ये मोर्चा रुका नहीं है और याह्या सिनवार की मौत के बाद भी यह आगे बढ़ेगा।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन