ईरान ने दुबई पर ड्रोन हमला किया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग, हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO

Isreal-Iran War: ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच दुबई में बड़ा ड्रोन हमला हुआ। ईरान ने अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई ठिकानों को निशाना बनाया, वीडियो में धमाका और आग की भयावह तस्वीरें दिखीं।

अक्षय साहू

Iran Drone Attack Dubai: ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष का असर पहले ही खाड़ी देशों तक पहुंच चुका है, जहां ईरान समर्थित ड्रोन और मिसाइल हमले बढ़ गए हैं और संयुक्त राज्य तथा उसके सहयोगियों को निशाना बनाया जा रहा है। इन हमलों का केंद्र अब संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में भी देखने को मिल रहा है। 

हाल ही में ईरान ने अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों को लक्ष्य बताते हुए दुबई में एक बड़ी ड्रोन हमला किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक आत्मघाती ड्रोन इमारतों के ऊपर से उड़ता दिखाई दे रहा है और जैसे ही यह लक्ष्य के काफी करीब पहुंचता है, तेज धमाका होता है। धमाके के बाद आग की लपटें उठती हैं और आसपास मौजूद लोग डर के मारे उछलते-भागते नजर आते हैं। यह दृश्य बेहद भयावह है और इससे वहां मौजूद आम लोगों में भय का माहौल बन गया है।

ईरान का दावा अमेरिकी सैनिक थे लक्ष्य

ईरान ने इस हमले का दावा करते हुए बताया है कि उसका लक्ष्य अमेरिकी सैनिक हैं, लेकिन हमला दुबई के नागरिक और स्थायी ढांचों पर भी भारी प्रभाव डाल रहा है। इसी के साथ ईरान समर्थित बलों ने अल मिन्हाद एयर बेस पर भी हमला किया, जहां ऑस्ट्रेलियाई सैनिक तैनात हैं। ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री के अनुसार, बेस पर मौजूद सैनिक वर्तमान में सुरक्षित हैं, लेकिन इस क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

रियाद में ईरान का हमला

इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने भी अपनी जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। ईरान ने बिते 24 घंटों में मिडिल ईस्ट में अमेरिका के कई दूतावासों और सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इसी कड़ी ईरानी सेना ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले किया। ईरान के इस हमले से पूरी दुनिया में डर का माहौल है, रिपोर्टों की माने तो दो ड्रोन हमलों के बाद दूतावास परिसर में भीषण आग लग गई। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों ड्रोन को पहले ट्रैक किया गया था, लेकिन विस्फोट के कारण दूतावास परिसर में आग फैल गई और हालात गंभीर हो गए।

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद