AI Image In Background, Circular (CONCEPT IMAGE) 
विदेश

ईरान-इजरायल युद्ध का बोर्ड परीक्षा पर असर: CBSE ने स्थगित की परीक्षाएं, 7 देशों में बढ़ी छात्रों की चिंता!

Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बड़ा फैसला लिया है, 10वीं और 12वीं की परीक्षा कर दी गई हैं, 3 मार्च को मीटिंग के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

सजल रघुवंशी

CBSE Exam Postponed: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बड़ा फैसला लेते हुए 2 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यह फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सीबीएसई के मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक निर्देश के अनुसार मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा और सुचारु परीक्षा संचालन को प्राथमिकता दी गई है।  इस संबंध में सभी संबंधित स्कूलों को औपचारिक आदेश भेज दिए गए हैं, जिससे वह छात्रों और अभिभावकों को समय पर सूचना दे सकें।

सीबीएसई ने दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी करते हुए सीबीएसई ने यह जानकारी साझा की है और कहा है कि विद्यार्थियों और विद्यालयों को सूचित किया जाता है कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में मौजूदा स्थिति के कारण, सीबीएसई ने सोमवार, 2 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों की परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है।

साथ ही कहा गया है कि नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। बोर्ड मंगलवार, 3 मार्च 2026 को स्थिति की समीक्षा करेगा और 5 मार्च से आगे निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लेगा।

इन देशों में होते हैं सीबीएसई एग्जाम

दुनिया भर के 26 देशों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त 200 से ज्यादा स्कूल हैं, वंही मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) के देशों जैसे संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत, बहरीन और ईरान में भी सीबीएसई के स्कूल स्थित हैं।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को कोर्ट में किया गया पेश, दिल्ली में आज फिर लेफ्ट का प्रदर्शन

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल