कुवैत में अमेरिका के तीन F-15E ढेर (Image- Social Media) 
विदेश

कुवैत में अमेरिका के तीन F-15E ढेर, ईरान नहीं दोस्त ने ही दे दिया दगा! करोड़ों डॉलर का नुकसान

US 3 F-15 Down during War: अमेरिका ने आखिरकार ईरान युद्ध में हुए अपने नुकसान को माना है और कहा कि अमेरिकी वायुसेना के तीन F-15E जेट गिराए गए।

अर्पित शुक्ला

US-Iran War Update: ईरान ने पहले कुवैत में अमेरिकी F-15E Strike Eagle विमानों को मार गिराने का दावा किया था। अब इस पर अमेरिका का बयान सामने आया है। अमेरिका ने तीन F-15 गिरने की बात स्वीकार की है, लेकिन उनका कहना है कि यह फ्रेंडली फायर (गलती से आपस में फायर) की घटना थी। अमेरिकी सेना के अनुसार, सोमवार को ईरान के हमलों के दौरान कुवैत में तीन अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल विमानों को गलती से ही मार गिराया गया।

केंद्रीय कमांड ने बताया कि इस लड़ाई में ईरानी विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन हमले शामिल थे, और यह पहली बार था जब ईरान का पुराना लड़ाकू बेड़ा युद्ध में सक्रिय रूप से इस्तेमाल हुआ।

कुवैती वायु रक्षा ने गलती से मार गिराया

अमेरिकी कमांड ने बताया "अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू विमानों को कुवैती वायु रक्षा ने गलती से मार गिराया। सभी छह चालक दल के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए हैं, उनकी हालत स्थिर है। कुवैत ने इस घटना को स्वीकार किया है, और हम कुवैती रक्षा बलों के प्रयासों और समर्थन के लिए आभारी हैं।"

अमेरिका ने कहा कि 1 मार्च को पूर्वी समयानुसार रात 11:03 बजे, ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के समर्थन में उड़ान भर रहे तीन अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल विमान कुवैत के ऊपर मित्रवत गोलीबारी (friendly fire) में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना की वजह की जांच जारी है, और जैसे ही अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध होगी, उसे साझा किया जाएगा।

कुवैत में गिरे विमान

बता दें कि अमेरिका के कई फाइटर जेट क्रैश हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ये जेट हवा में कुछ देर गोल-गोल घूमने के बाद अनियंत्रित होकर जमीन से टकरा गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन युद्ध के बीच अमेरिकी वायुसेना को यह एक बड़ा तकनीकी या सामरिक झटका माना जा रहा है। दूसरी तरफ कुवैत में अमेरिकी दूतावास के ऊपर भी काले धुएं का गुबार देखा गया, जिसके बाद अमेरिका ने अस्थायी तौर पर दूतावास बंद कर दिया है।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास