डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरान की लीडरशिप सरेंडर करना चाहती है, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे से हड़कंप, कहा- सड़कों पर उतरे जनता

US-Iran Tensions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की लीडरशिप सरेंडर करना चाहती है। ईरान ने बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दी, क्षेत्रीय तनाव बरकरार है।

अर्पित शुक्ला

Donald Trump on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान की लीडरशिप कथित तौर पर सरेंडर करना चाहती है। ट्रंप के इस बयान ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सियासी हलचल तेज कर दी है। हालांकि, Iran की ओर से इस दावे पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज अचानक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तीखा बयान जारी किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने दुश्मनों को कभी नहीं छोड़ता और यदि कोई अमेरिकी लोगों के लिए खतरा बनेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

ईरान की जनता से अपील

ट्रंप ने अमेरिका को सुपरपावर बताते हुए यह भी दावा किया कि ईरान की नेतृत्व व्यवस्था सरेंडर करना चाहती है। उन्होंने ईरान की जनता से अपील की कि “अब मौका उनके हाथ में है” और वे अपने देश का नियंत्रण खुद संभाल लें।

ट्रंप के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विश्लेषकों का मानना है कि यह संदेश एक ओर ईरान की जनता को नेतृत्व के खिलाफ खड़े होने का संकेत देता है, तो दूसरी ओर अन्य देशों को भी ईरान का खुला समर्थन न करने का परोक्ष संदेश हो सकता है।

हमले जारी रहेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताज़ा बयान में कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान अभी जारी है और जब तक सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते, हमले जारी रहेंगे। ट्रंप ने बताया कि अब तक इस संघर्ष में अमेरिका के तीन सैनिक मारे गए हैं। उन्होंने शहीद सैनिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि अमेरिकी सैनिक दुनिया के किसी भी अन्य देश के सैनिकों से अधिक बहादुर हैं और वे हर बार अपनी वीरता साबित करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल कार्यक्रम अमेरिका के लिए गंभीर खतरा बन चुका था। ट्रंप के अनुसार, “हम इस खतरे के साथ नहीं रह सकते थे,” इसलिए कार्रवाई करना जरूरी था।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा