Iran-Israel War: ईरान के डिफेंस मिनिस्टर आमिर नसीरजादेह और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) कमांडर मोहम्मद पाकपुर इजरायली हमलों में मारे गए हैं। एक इजरायली अधिकारी के मुताबिक आज सुबह हुए हमलों में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन समेत कई बड़े अधिकारियों को निशाना बनाया गया।
इजरायली मिलिट्री (IDF) ने ऑपरेशन रोरिंग लायन के तहत पश्चिमी ईरान में सैकड़ों ठिकानों पर हमले का एक वीडियो भी जारी किया है। पाकपुर ने IRGC की कमान तब संभाली थी जब उनके पूर्व चीफ हुसैन सलामी को जून 2025 के युद्ध की शुरुआत में इजरायल ने मार डाला था।
समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, शनिवार सुबह ईरान में हुई इजरायल और अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ईरानी रक्षा मंत्री आमिर नसीरजादेह और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर मोहम्मद पाकपुर की मौत हो गई है।
इजरायली रक्षा सेना (IDF) ने ऑपरेशन रोरिंग लायन के तहत पश्चिमी ईरान में सैकड़ों ठिकानों पर हमले का एक वीडियो भी जारी किया है। इजरायली सेना ने एक्स पर वीडियो जारी करते हुए लिखा है कि ईरानी सरकार की जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल यूनिट के लोग जब वे एक मिसाइल लॉन्चर लोड कर रहे थे और तुरंत इज़रायल की ओर लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे। खतरे की पहचान कर ली गई और जल्दी से हमला किया गया, जिससे इज़राइल की ओर होने वाले लॉन्च को रोका जा सका।
यह भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल ने खामेनेई को बनाया निशाना, कहां हैं अयातुल्ला अली खामेनेई? चीन के सैटेलाइट ने बता दी सच्चाई!
अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी हमला बोल दिया है। ईरान ने मिडिल ईस्ट के देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को अपनी मिसाइलों के निशाने पर लिया है। ईरान ने बहरीन स्थिति अमेरिकी नौसेना की पांचवीं फ्लीट के मुख्यालय को भी निशाना बनाया है, इस भीषण हमले का वीडियो भी सामने आया है।