Iran US Aircraft Shot Down: अमेरिका और ईरान के बीच शांति की कोशिशों के बीच तनाव एक बार फिर अपना चरम पर पहुंच गया गया। दोनों देशों ने एक बार फिर एक दूसरे से सैन्य ठिकानों पर हमले करना शुरु कर दिया है। इसी बीच ईरान के सरकारी टीवी ने दावा किया कि ईरानी सेना ने शुक्रवार तड़के एक अमेरिकी विमन को मार गिराया है।
ईरान के सरकारी टीवी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि, बुशहर प्रांच के जम इलाके में एक अमेरिकी विमान को रोका गया और जब उसने रुकने से इनकार किया इसके बाद उसे नीचे गिरा दिया गया। जानकारी के मुताबिक, सरकार टीवी चैनल को यह जानकारी जम काउंटी के गवर्नर मसूद तंगस्तानी ने दी। तंगस्तानी ने बताया कि ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम ने विमान को सफलतापूर्वक निशाना बनाया और नीचे गिरा दिया।
ईरान के तस्नीम न्यूज एजेंसी ने तंगेस्तानी के हवाले से कहा कि, आज रात को एक संघर्ष के दौरान दुश्मन के विमान को गिराया गया है। गवर्नर ने यह भी कहा कि इलाके में स्थिति सामान्य हो गए है। ये घटना ऐसे समय हुई जब दोनों देश शांति वार्ता के सफल होने के संकेत दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अमेरिका और ईरान एक अहम समझौते के करीब पहुंच गए हैं जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। इसी बीच अमेरिकी प्रशासन ने ईरानी मीडिया की ओर से सामने आई इस रिपोर्ट को गलच बताया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने रॉयटर्स से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि, ईरानी मीडिया के दावे गलत हैं और बुशेहर प्रांत के पास कोई भी अमेरिकी विमान नहीं गिराया गया।
रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि, दोनों देश के बीच डील लगभग तय हो चुकी है, लेकिन इसे अभी तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी मिलना बाकी है। वहींं, इससे उलट ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि अभी तक कोई भी अंतिम समझौता नहीं हुआ है।
यह भी पढे़ें- Ebola Travel Rules: विश्व कप के लिए अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको ने लागू किए नए इबोला यात्रा नियम
अमेरिका ने गुरुवार तड़के ईरान पर हवाई हमले किए। इन हमलों में बंदरगाह शहर बंदर अब्बास के पास स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों के जवाब में की गई।