ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर हमला (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

भाड़ में जाओ इंडियंस... ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र हुआ नस्लीय हमला- VIDEO

Indian Student Attacked In Australia: ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में भारतीय छात्र चरणप्रीत सिंह पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए हमला हुआ, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती कराए गए।

अक्षय साहू

Indian Student Attacked In Australia: ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में एक भारतीय छात्र हमले का शिकार हो गया। इस हमले में छात्र चरणप्रीत सिंह नामक का छात्र बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शनिवार को एक पार्किंग विवाद के दौरान हुई थी।

स्थानिय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चरणप्रीत सिंह पर कुछ अज्ञात लोगों ने नस्लीय टिप्पणी करते हुए हमला किया। यह हमला उस समय हुआ जब वे अपने गाड़ी के पास थे। हमलावरों ने न केवल उन्हें गालियां दीं, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की, जिससे वे बेहोश हो गए।

चरणप्रीत को आई गंभीर चोट

मीडिया से बात करते हुए, चरणप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी है, बाईं आंख के पास सूजन है और जबड़े में भी चोट आई है। उन्होंने कहा कि उनके सिर की सूजन अब तक कम नहीं हुई है, जिससे उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। देखें वीडियो

पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

स्थानिय मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने घटना के बाद एनफील्ड निवासी 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर जानबूझकर हमला कर चोट पहुँचाने का आरोप है। पुलिस अन्य फरार हमलावरों की तलाश में जुटी है और आम लोगों से जानकारी साझा करने की अपील की है।

भारतीय समुदाय में गुस्सा

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में भारतीय छात्र चरणप्रीत सिंह पर हुए हमले ने भारतीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है। इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय छात्रों और प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। कई लोगों ने चरणप्रीत के समर्थन में आवाज उठाई है और नस्लीय हिंसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर पीटर मालिनौस्कस ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि नस्लीय हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और ऐसी घटनाएं किसी भी समाज में बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। सभी को सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए।

बता दें कि, इसी तरह की एक और घटना आयरलैंड की राजधानी डबलिन में सामने आई है। वहां एक 40 वर्षीय भारतीय नागरिक पर नस्लीय हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महज तीन हफ्ते पहले काम की तलाश में डबलिन पहुंचा था।

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान