अमेरिका में भारतीय मुस्लिम व्यक्ति पर हमला (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

US में मुस्लिम होने पर भारतीय कर्मचारी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, आरोपी बोला- हत्या का था इरादा

US Crime News: अमेरिका के यूटा के वैली फेयर मॉल में भारतीय मूल के मुस्लिम कर्मचारी सोहेल पर धर्म पूछकर चाकू से हमला किया गया। आरोपी ने मुस्लिम होने के कारण निशाना बनाने की बात स्वीकार की।

अक्षय साहू

Indian Muslim Man Attacked in US: अमेरिका के यूटा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां वेस्ट वैली सिटी स्थित वैली फेयर मॉल में एक भारतीय मूल के मुस्लिम कर्मचारी पर कथित तौर पर उसका धर्म पूछने के बाद चाकू से हमला किया गया। 48 वर्षीय आरोपी पीटर माइकल लार्सन ने पुलिस और कोर्ट के सामने अपना जुर्म स्वीकार भी कर लिया है।  जानकारी के मुताबिक लार्सन ने पुलिस को बताया कि उनसे पीड़ित पर केवल इसलिए हमला किया क्योंकि वो मुस्लिम था। उसने यह भी कथित तौर पर कहा कि उसका इरादा किसी मुस्लिम व्यक्ति की हत्या करना था।

धर्म पूछकर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार, 13 जुलाई 2026 को हुई। लार्सन पहले पीड़ित के पास गया और सामान्य बातचीत शुरू की। इसी दौरान उसने उससे उसका धर्म पूछा। जब पीड़ित ने बताया कि वह मुस्लिम है, तो आरोपी ने उस पर लगातार चाकू से हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित पर करीब 15 बार चाकू से वार किए गए। पीड़ित की पहचान सोहेल के रूप में हुई है, जो वैली फेयर मॉल में काम करता था। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और खतरनाक हथियार के इस्तेमाल समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल उसे साल्ट लेक काउंटी जेल में रखा गया है।

शांत स्वाभाव का है सोहेल

घटना की प्रत्यक्षदर्शी और पास के एक ज्वेलरी स्टोर में काम करने वाली लूना नुनेज ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आरोपी ने सबसे पहले सोहेल से पूछा, तुम कहां से हो? सोहेल ने जवाब दिया, मैं भारत से हूं, मेरा नाम सोहेल है। इसके बाद आरोपी ने पूछा, क्या तुम मुस्लिम हो? जैसे ही सोहेल ने हां कहा, आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। सोहेल को जानने वाले लोगों ने उसे मेहनती, शांत स्वभाव का और परिवार के प्रति समर्पित व्यक्ति बताया है। लूना नुनेज ने कहा कि सोहेल के पास स्वास्थ्य बीमा नहीं है और वह अपनी पत्नी तथा दो बच्चों का इकलौता कमाने वाला सदस्य है।

सोहेल के मैनेजर ने की घटना की आलोचना

सोहेल के मैनेजर मोहम्मद अदनान मोहम्मद ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे नफरत से प्रेरित अपराध बताया। उन्होंने कहा, यह बेहद दुखद और अमानवीय घटना है। समाज में किसी भी तरह की नफरत के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत