भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 
विदेश

चीन और पाकिस्तान पर बोले आर्मी चीफ, सीमा के हालातों के बारे में दी जानकारी

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने भारत-चीन सरहद पर भी बात की। कहा कि हालात संवेदनशील है लेकिन स्थिर हैं।

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने भारत-चीन सरहद पर भी बात की। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि मैं सबसे पहले मुद्दों पर बात करूंगा और उत्तरी सीमाओं से शुरुआत करूंगा। जैसा कि आप जानते हैं कि स्थिति संवेदनशील लेकिन स्थिर है। अक्टूबर में पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक में स्थिति सुलझ गई। इन दो उप-क्षेत्रों में पारंपरिक क्षेत्रों में गश्त शुरू हो गई है।

इसी तरह इन दोनों क्षेत्रों में पारंपरिक चराई भी शुरू हो गई है। मैंने अपने सभी सह-कमांडरों को गश्त और चराई के संबंध में जमीनी स्तर पर इन मुद्दों को संभालने के लिए अधिकृत किया है ताकि इन मुद्दों को सैन्य स्तर पर ही हल किया जा सके। LAC पर हमारी तैनाती संतुलित और मजबूत है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। उत्तरी सीमाओं के लिए एक फोकस क्षमता विकास ने युद्ध-लड़ने की प्रणाली में आला तकनीक के संचार को सक्षम किया।

चीफ ने  कहा कि हालात संवेदनशील है लेकिन स्थिर हैं। उपेंद्र द्विवेदी ने कह कि वहां पर हमारी तैनाती मजबूत है। और हम किसी भी हालात से निपटने के योग्य हैं। पाकिस्तान के बारे में जनरल द्विवेदी ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के साथ युद्धविराम की कोशिश की जा रही है। लेकिन उधर से घुसपैठ जारी है।

पाकिस्तानी आतंकवादियों का भारत में आतंक

पाकिस्तान में आतंकवाद का बुनियादी ढांचा अब भी मौजूद है जो सीमा की इस ओर आंतकवाद का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि पिछले साल जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकवादियों में से 60 प्रतिशत पाकिस्तान से थे। अपनी सालाना प्रेसवार्ता में आर्मी चीफ ने बताया है कि मणिपुर में सुरक्षा बलों के प्रयासों और सक्रिय सरकारी पहल से स्थिति को नियंत्रण में लाया जा रहा है।

शांति और सद्भाव के लिए ठोस प्रयास जारी

जनरल द्विवेदी ने कहा है कि नॉर्थ ईस्ट और मणिपुर के हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा की कुछ घटनाएं अभी भी हो रही हैं। शांति और सद्भाव स्थापित करने के ठोस प्रयास जारी हैं। जनरल ने म्यांमार और भारत की सीमा के बारे में कहा है कि म्यामांर में फैली अशांति को देखते हुए सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 3 की मौत, 6 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख

मैं बेरोजगार हूं, काम दे दो... अमेठी में चुनाव हारते ही स्मृति ईरानी ने किसे किया था फोन; जानें पूरी कहानी