नेपाल का नया 100 रुपए का नोट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

चीन के बाद नेपाल ने की हिमाकत...नए नोट में भारतीय क्षेत्रों को बताया अपना, भारत ने जताई आपत्ति

Nepal New 100 Rupee Note: नेपाल ने नया 100 रुपये का नोट जारी किया है, जिसमें विवादित क्षेत्रों कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा सहित देश का नया नक्शा दिखाया; जिसे भारत भी अपना हिस्सा मानता है।

अक्षय साहू

Nepal Currency Controversy: नेपाल के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को 100 रुपये के नए नोट जारी किए हैं। इन नए नोटों में देश का नया नक्शा छपा है, जिसमें विवादित क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा शामिल हैं। ये इलाके नेपाल दावा करता है, लेकिन भारत भी इन्हें अपना हिस्सा मानता है और इस पर आपत्ति जताता रहा है। नेपाल ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब चीन के साथ अरुणाचल प्रदेश को लेकर पहले ही तनाव चल रहा है। 

नए नोटों पर नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) के पूर्व गवर्नर महाप्रसाद अधिकारी के हस्ताक्षर हैं। नोट पर बीएस (बिक्रम संवत) कैलेंडर के अनुसार 2081 अंकित है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार साल 2024 का है। नेपाल ने मई 2020 में, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार के समय संसद की मंजूरी के बाद अपने नक्शे को अपडेट किया था। इस नए नक्शे में कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा शामिल थे, जो भारत और नेपाल के बीच विवादित इलाकों में आते हैं। इसलिए यह नक्शा काफी विवाद में रहा।

100 रुपये के नोट में विवादित नक्शा

नेपाल के केंद्रीय बैंक के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुराने 100 रुपये के नोटों में भी नक्शा था, लेकिन सरकार के आदेश के अनुसार इसे अब नया रूप दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 10, 50, 500 और 1000 रुपये के नोटों में यह नक्शा नहीं है, केवल 100 रुपये के नोट पर ही देश का नक्शा छपा होता है।

भारत का कहना है कि ये विवादित इलाके उसके हिस्से में आते हैं। भारत ने 2020 में नेपाल के इस नए नक्शे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। भारत ने इसे ‘एकतरफा कदम बताया और चेतावनी दी कि इस तरह का नक्शा स्वीकार नहीं किया जाएगा। भारत इसे ‘कृत्रिम विस्तार’ भी मानता है।

कैसा है नेपाल का नया नोट?

नए 100 रुपये के नोट की डिजाइन की बात करें तो इसमें बाईं ओर माउंट एवरेस्ट की तस्वीर है। दाईं ओर नेपाल का राष्ट्रीय फूल लाल बुरांश का वॉटरमार्क है। नोट के बीच में हल्के हरे रंग में नेपाल का नक्शा छपा है। नक्शे के पास अशोक स्तंभ का चित्र भी है, जिसके नीचे लिखा है लुम्बिनी - भगवान बुद्ध की जन्मभूमि। नोट के पीछे की तरफ एक सींग वाले गैंडे की तस्वीर है। सुरक्षा के लिए नोट में सुरक्षा धागा और उभरा हुआ काला बिंदु भी बनाया गया है, जो दृष्टिहीन लोगों के लिए मददगार है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?