PM मोदी , ट्रंप और शहबाज शरीफ (कॉन्सेप्ट फोटो) 
विदेश

'भारत-पाकिस्तान जंग में गिराए गए थे 5 जेट', ट्रंप के दावे से मचा हड़कंप

Donald Trump New claim: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने को लेकर ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जंग के दौरान 5 जेट मार गिराए गए थे।

अर्पित शुक्ला

Donald Trump New claim: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने अपने बयान में शुक्रवार को दावा किया कि भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान 5 जेट मार गिराए गए थे। ट्रंप ने यह बातें रिपब्लिकन सांसदों के साथ डिनर के दौरान कही। हालांकि, इस दौरान उन्होंने ये नहीं बताया कि फाइटर जेट किसके थे? इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने का दावा कई बार कर चुके हैं लेकिन उन्होंने पहली बार फाइटर जेट को लेकर बयान दिया है जोकि चौंकाने वाला है।

क्या कहा ट्रंप ने?

डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन सांसदों से बातचीत के दौरान कहा कि हमने कई युद्ध रोके। यह कोई मामूली युद्ध नहीं थे। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु संपन्न देश हैं, ऐसे में दोनों के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। इस दौरान लगभग 5 लड़ाकू विमान भी मार गिराए गए थे। उन्होंने आगे कहा कि एक नए तरह की स्थिति बन गई थी। साथ ही ट्रंप ने दावा किया कि हमने ईरान की परमाणु क्षमता को पूरी तरीके से तबाह कर दिया था।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद सियासी पारा भी हाई होता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने सरकार पर ट्रंप के दबाव में देश से समझौता करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि ट्रंप लगातार सीजफायर की बात दोहरा रहे हैं और नरेंद्र मोदी खामोश हैं।

ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकी अड्डे तबाह

बता दें कि 7 मई को शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी हमले के बाद भारत की कड़ी जवाबी कार्रवाई थी, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित नौ प्रमुख आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख अड्डा शामिल है। इसके जवाब में, पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों से जवाबी कार्रवाई की, जिन्हें भारत की वायु रक्षा प्रणालियों ने नाकाम कर दिया। इस बढ़ते तनाव के परिणामस्वरूप भारत ने 11 पाकिस्तानी हवाई ठिकानों पर निर्णायक हमला किया।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद