प्रतीकात्मक तस्वीर 
विदेश

फोर्ब्स की पॉवरफुल देशों की रैंकिंग में भारत टॉप-10 से बाहर, लिस्ट में शामिल हुआ यह मुस्लिम देश

भारत की विशाल आबादी, सैन्य ताकत और आर्थिक प्रगति को देखते हुए उसे इस सूची से बाहर रखना हैरान करने वाला है।

मनोज आर्या

नई दिल्ली: फोर्ब्स ने 2025 में दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली देशों की रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारत को टॉप 10 से बाहर रखा गया है। यह सूची कई महत्वपूर्ण पैमानों पर आधारित है, लेकिन भारत जैसी विशाल आबादी, चौथी सबसे बड़ी सेना, और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश को बाहर रखने से कई सवाल उठ रहे हैं।

फोर्ब्स ने बताया कि यह सूची यूएस न्यूज़ की तरफ से तैयार की गई है और रैंकिंग के लिए पांच मुख्य पैमानों का उपयोग किया गया है। इस सूची को किसी भी देश में उसके नेता, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक प्रभाव, मजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन, और मजबूत सेना के आधार पर तैयार किया जाता है।

भारत के पास चौथी सबसे बड़ी सेना

भारत की विशाल आबादी, सैन्य ताकत और आर्थिक प्रगति को देखते हुए उसे इस सूची से बाहर रखना हैरान करने वाला है। भारत की चौथी सबसे बड़ी सेना और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद, इस रैंकिंग में उसे जगह नहीं दी गई। इससे कई विशेषज्ञों और जनता में यह सवाल खड़ा हो गया है कि फोर्ब्स की रैंकिंग पद्धति भारत के प्रभाव को सही से आंकने में विफल रही है।

2025 के दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देश

1. अमेरिका 2. चीन 3. रूस 4. UK 5. जर्मनी 6. दक्षिण कोरिया 7. फ्रांस 8. जापान 9. सऊदी अरब 10. इजरायल विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

आलोचकों के निशाने पर फोर्ब्स

इस रैंकिंग मॉडल को BAV ग्रुप द्वारा तैयार किया गया है, जो WPP की एक यूनिट है। इस रिसर्च टीम का नेतृत्व पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर डेविड रीबस्टीन ने किया है। अमेरिका, चीन और रूस जैसे देशों ने अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है, जबकि भारत जैसी उभरती हुई ताकत को बाहर करने की वजह से फोर्ब्स आलोचकों के निशाने पर है।

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना