इमरान खान, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

इमरान खान की सेहत पर मंडरा रहा बड़ा संकट, मेडिकल रिपोर्ट से हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Imran khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में गंभीर बीमारियों वर्टिगो और टिनिटस से परेशान हैं। जानें इन अजीब बीमारियों के मुख्य लक्षण और संकेत।

अमन उपाध्याय

Imran Khan Disease:  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों जेल में बंद हैं और वहां से उनके स्वास्थ्य व हालात से जुड़ी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले यह चर्चा हुई थी कि जेल में उनका शारीरिक उत्पीड़न किया गया, जो किसी भी देश की छवि के लिए बेहद नकारात्मक माना जाता है। अब इमरान खान को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, उन्हें चक्कर आने और कान में संक्रमण की परेशानी हुई थी। जांच के बाद उनकी मेडिकल रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि उन्हें दो गंभीर बीमारियां हैं।

पूर्व पीएम इमरान खान की मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उन्हें वर्टिगो और टिनिटस जैसी बीमारियां हैं। ये दोनों रोग दुर्लभ माने जाते हैं और अक्सर समय पर पहचान में नहीं आते। रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान को सुनाई देने में परेशानी हो रही है और उन्हें बार-बार चक्कर भी आ रहे हैं। बताया गया है कि यह दिक्कत नर्वस सिस्टम की कमजोरी से भी जुड़ी हो सकती है। फिलहाल उन्हें दवाइयों के साथ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

क्या होती है टिनिटस बिमारी?

टिनिटस एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति को कान में लगातार बजने या भिनभिनाहट जैसी आवाज महसूस होती है, जबकि बाहर कोई वास्तविक आवाज नहीं होती। इस बीमारी में अक्सर कान के अंदर अधिक मैल जमा हो जाता है। यदि समय पर इसका इलाज नहीं किया गया, तो यह आगे चलकर श्वसन संबंधी समस्याओं को भी बढ़ा सकता है। कान में अचानक या लगातार आवाज सुनाई देना, जैसे मक्खियों की भिनभिनाहट, टिनिटस के शुरुआती लक्षण माने जाते हैं।

क्या होती है वर्टिगो बिमारी?

वर्टिगो एक ऐसी समस्या है जिसमें व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है कि उसके आसपास सब कुछ घूम रहा है, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता। यह सिर्फ कान के संक्रमण के कारण हो सकता है, लेकिन कभी-कभी यह अंदरूनी कान, तंत्रिका तंत्र या मस्तिष्क से जुड़ी गंभीर स्थितियों जैसे स्ट्रोक या ब्रेन ट्यूमर का भी संकेत हो सकता है। यदि चक्कर बार-बार आते हैं, चलने-फिरने में मुश्किल होती है, उल्टी या मिचली महसूस होती है, या संतुलन बिगड़ जाता है, तो इसे गंभीर माना जाता है और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!