बांग्‍लादेशी डिप्‍लोमैट तारिक ए करीम और भारतीय IFS अधिकारी पूजा झा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

Watch: बांग्लादेश ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, इस भारतीय अधिकारी ने डिप्‍लोमैट को लगाई फटकार, कर दी बोलती बंद

Pooja Kumari Jha IFS Viral Video: ढाका में आयोजित एक कार्यक्रम में बांग्लादेशी राजनयिक द्वारा भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने पर भारतीय अधिकारी पूजा कुमारी झा ने बीच भाषण में कड़ा ऐतराज जताया।

अक्षय साहू

India Wrong Map Controversy Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग की सेकंड सेक्रेटरी पूजा कुमारी झा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो बांग्लादेशी डिप्लोमैट से भारत के गलत नक्शा दिखाए जाने को लेकर सवाल करती नजर आ रही है। पूजा के सवाल से बांग्लादेशी डिप्लोमैट असहज नजर आए और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

जानकारी के मुताबिक, वीडियो ढाका में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का है। इस कार्यक्रम दे दौरान बांग्‍लादेश में डिप्‍लोमैट रहे तारिक ए करीम ने भारत का गलत नक्शा दिखाया। कार्यक्रम में पूजा भारत की ओर से शामिल हुईं थी। उन्होंने बिना देर किए करीम को उनके भाषण के बीच में ही रोका और बेहद शांत तरीके से अपनी बात रखी। जिस सुनकर करीम की बोलती बंद हो गई। पूजा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, मैप में जम्मू और कश्मीर को गलत तरीके से दर्शाया गया था। पूजा ने इसे लेकर ही आपत्ति जताई साथ ही उन्होंने बांग्लादेशी डिप्लोमैट के सामने यह साफ किया कि ज्म्मू और कश्मीर भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग है। पूजा की यह बात सुनकर बांग्लादेशी डिप्लोमैट की बोलती बंद हो गई।

कौन हैं पूजा झा?

पूजा कुमारी झा भारतीय विदेश सेवा (IFS) की 2022 बैच की अधिकारी हैं। वह इस समय बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित भारतीय दूतावास में सेकेंड सेक्रेटरी (पॉलिटिकल एंड इंफॉर्मेशन) के पद पर तैनात हैं। पूजा की जिम्मेदारी भारत और बांग्लादेश की बीच राजनीतिक मामलो और सूचना से जुडे़ मुद्दों को संभालना है।

नेपाल एयरलाइन ने दिखाया था गलत नक्शा

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब भारत के किसी पड़ोसी देश ने इस प्रकार की गलती की हो। इससे कुछ महीने पहले नेपाल एयरलाइंस ने भी इसी प्रकार की गलती की थी और अपने प्रचार अभियान में भारत का गलत नक्शा जारी किया था। नेपाल एयरलाइंस ने अपने नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। हालांकि सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद एयरलाइंस ने अपनी गलती मानते हुए विवादित नक्सा हटा लिया था। साथ सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 3,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना! प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया, बोले लोकतंत्र की जीत हुई

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा