तेहरान में तबाही की तस्वीरें (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

तेहरान में तबाही के मंजर: इजराइली हमले में ईरान की खुफिया एजेंसी का मुख्यालय तबाह, IDF का बड़ा ऑपरेशन

इजरायल ने तेहरान में ईरान की खुफिया एजेंसी के मुख्यालय पर हमला कर उसे ध्वस्त करने का दावा किया है। यह कार्रवाई आतंकी नेटवर्क पर जवाबी वार के तहत की गई, ईरान-इजरायल का तनाव अब चरम पर है।

सौरभ शर्मा

तेहरान: ईरान की राजधानी तेहरान में बुधवार की रात धमाकों से गूंज उठी जब इजराइली वायुसेना ने ईरान की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी के मुख्यालय को ध्वस्त करने का दावा किया गया है। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इस ऑपरेशन को ईरानी आतंकी नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक करार दिया है। इस दावे की फिलहाल ईरान की ओर से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटनास्थल के पास लगातार विस्फोटों की खबरें और स्थानीय एजेंसियों की सक्रियता से तनाव चरम पर पहुंच गया है।

मानवाधिकार संगठनों और समाचार एजेंसियों के अनुसार, पिछले छह दिनों में ईरान-इजराइल युद्ध में 585 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और 1,326 से ज्यादा घायल हुए हैं। फार्स न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि तेहरान के निकट करज शहर के पयाम एयरपोर्ट के आसपास जोरदार धमाके सुने गए हैं। वहीं, G7 देशों ने कनाडा में हो रहे सम्मेलन के दौरान दोनों पक्षों से युद्धविराम की अपील की है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया कि अमेरिका की ओर से मध्यस्थता की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं।

इजराइल का बड़ा दावा, ईरान की चुप्पी

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बयान जारी कर कहा कि यह हमला ईरान की सैन्य गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क को जवाब देने के लिए किया गया है। इस दावे से कुछ ही घंटे पहले, करज शहर में लगातार तीन विस्फोट हुए जिनकी गूंज तेहरान तक सुनाई दी। अभी तक ईरानी सरकार की तरफ से इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर घटनास्थल के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

अमेरिका को भी ईरान की चेतावनी

वहीं ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर उसने सैन्य हस्तक्षेप किया, तो परिणाम ऐसे होंगे जो कभी ठीक नहीं हो सकेंगे। इस बीच, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हवाले से खबरें हैं कि उन्होंने दोनों देशों के बीच संभावित शांति समझौते की पहल शुरू कर दी है। बता दें कि घटनास्थल के पास लगातार विस्फोटों की खबरें और स्थानीय एजेंसियों की सक्रियता से तनाव की सीमा पूरे चरम पर पहुंच गई है।

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड