हमास का बड़ा ऐलान, 10 इजरायली बंधक होंगे रिहा, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

युद्ध के बीच हमास का बड़ा ऐलान,10 इजरायली बंधक होंगे रिहा, क्या होगा युद्धविराम?

इजरायल पर हमले के दौरान हमास के आतंकियों ने 251 इजरायली नागरिकों को अगवा कर लिया था। इनमें से अब भी 49 लोग गाजा में बंधक हैं। इजरायली सेना का कहना है कि इन 49 में से 27 की मौत हो चुकी है।

अमन उपाध्याय

गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई को लेकर इजरायल के साथ जारी बातचीत के बीच फिलिस्तीनी संगठन हमास ने एक अहम ऐलान किया है। हमास ने बताया है कि वह 10 इजरायली बंधकों को रिहा करने को तैयार है। यह घोषणा कतर की मध्यस्थता में चार दिन चली अप्रत्यक्ष वार्ता के बाद सामने आई है।

वहीं, अमेरिका ने संकेत दिया है कि सप्ताह के अंत तक 60 दिनों के युद्धविराम पर समझौता संभव है। इजरायल और हमास दोनों की ओर से युद्धविराम को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं, हालांकि कुछ अहम मुद्दों पर सहमति अब भी नहीं बन पाई है।

नेतन्याहू चाहते हैं हमास का सफाया

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का लगातार कहना रहा है कि गाजा पट्टी से हमास का पूरी तरह से सफाया किया जाना चाहिए। वहीं, हमास की मांग है कि किसी भी संघर्षविराम के बाद लड़ाई दोबारा शुरू न हो जैसा कि इस साल के पहले हुआ था। इस बीच, अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने बताया कि संभावित समझौते के तहत 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा अगवा किए गए 10 जीवित बंधकों की रिहाई भी होगी।

शांति वार्ता में कई अड़चनें

इजरायल पर हुए हमले के दौरान हमास के आतंकवादियों ने 251 इजरायली नागरिकों को बंधक बना लिया था। इनमें से अब भी 49 लोग गाजा में कैद हैं। इजरायली सेना के अनुसार, इनमें से 27 बंधकों की मौत हो चुकी है। इसी बीच हमास ने एक बयान जारी कर कहा है कि शांति वार्ता में अब भी कई अहम अड़चनें बनी हुई हैं, लेकिन वह अब भी रुख में नरमी लाने को तैयार है। बयान में यह भी कहा गया है कि हमास ने जरूरी लचीलापन दिखाया है और 10 बंधकों को रिहा करने पर सहमति मिली है।

यह भी पढे़ें:-

गाजा में भेजी जाएगी मानवीय सहायता

इजरायल और हमास के बीच प्रस्तावित युद्धविराम के तहत 60 दिनों तक संघर्षविराम रहेगा। इस अवधि में कुछ बंधकों की रिहाई की जाएगी और गाजा में मानवीय सहायता भेजी जाएगी। हमास के प्रवक्ता ताहिर अल-नोनो ने कहा कि वे फिलहाल बातचीत के एक जटिल चरण से गुजर रहे हैं। इसी बीच, मंगलवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संकेत दिया कि एक समझौता जल्द ही हो सकता है। फॉक्स बिजनेस को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा, "मुझे लगता है हम समझौते के बेहद करीब हैं। इसके सफल होने की पूरी उम्मीद है।"

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर