हाफिज सईद, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

खतरे की घंटी! लाहौर से 130 किमी दूर... हाफिज सईद के दरबार में पहुंचा पाक मंत्री, मची खलबली

Pakistan Minister Terror link: पाकिस्तान के मंत्री तलाल चौधरी ने हाफिज सईद की राजनीतिक इकाई PMML का दौरा किया। इस मुलाकात ने आतंकी नेटवर्क को सरकारी समर्थन देने की आशंका बढ़ा दी है।

अमन उपाध्याय

Hafiz Saeed PMML Visit: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी और आंतरिक मामलों के राज्य मंत्री तलाल चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनका हालिया दौरा पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) के दफ्तर का — जो आतंकी हाफिज सईद की राजनीतिक इकाई मानी जाती है। PMML को हाफिज सईद की बैन हो चुकी आतंकी संगठन जमात-उद-दावा (JuD) का राजनीतिक चेहरा कहा जाता है।

हाफिज सईद वही नाम है जिसने 2008 के मुंबई आतंकी हमले की साजिश रची थी। वह फिलहाल लाहौर की कोट लाखपत जेल में टेरर फंडिंग के मामलों में 2019 से सजा काट रहा है। इसके बावजूद, उसके संगठन से जुड़े लोगों का पाकिस्तान की मुख्यधारा की राजनीति में शामिल होना सवाल खड़े कर रहा है।

मुलाकात के बाद बहस तेज

तलाल चौधरी फैसलाबाद स्थित PMML हाउस पहुंचे, जो लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर है। वहां उनका स्वागत PMML नेताओं ने बड़े गर्मजोशी से किया। इस मुलाकात के बाद यह बहस तेज हो गई कि क्या पाकिस्तान सरकार सईद के संगठन को राजनीतिक वैधता देने की दिशा में बढ़ रही है?

विशेषज्ञों की राय

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह दौरा सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि आतंकी नेटवर्क को राजनीतिक छतरी देने का संकेत हो सकता है। इससे पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंच सकता है, खासकर उस वक्त जब वह लगातार FATF की निगरानी से बाहर आने की कोशिश कर रहा है।

पाकिस्तान के अंदर उठे विरोध के स्वर

कुछ विपक्षी दलों और नागरिक समूहों ने तलाल चौधरी के इस कदम की आलोचना की है। उनका कहना है कि इस तरह की हरकतें पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाती हैं। विपक्ष ने मांग की है कि सरकार स्पष्ट करे कि क्या यह दौरा सरकारी आदेश पर हुआ या व्यक्तिगत स्तर पर।

हाफिज सईद की रैली टली

हाफिज सईद की पार्टी ने 2 नवंबर को लाहौर के मीनार-ए-पाकिस्तान में एक बड़ी रैली की घोषणा की थी। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के निर्देश पर यह रैली आखिरी वक्त में रद्द कर दी गई। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेटवर्क ने बताया कि अमीर-ए-मोहतर्म (हाफिज सईद) के आदेश पर यह रैली फिलहाल टाल दी गई है। नई तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?