अमेरिका में आतंकी बटाला सहित 8 गिरफ्तार, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

FBI के एक्शन से खालिस्तानियों में खलबली, अमेरिका में आतंकी बटाला सहित 8 गिरफ्तार

FBI Arrest Khalistani Terrorists: अमेरिका में FBI ने एक कार्रवाई के दौरान 8 खालिस्तानी आतंकियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आतंकियों में पवित्तर सिंह बटाला भी शामिल है, जो NIA की मोस्ट वांटेड...

अमन उपाध्याय

वाशिंगटन: अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी एक गैंग द्वारा किए गए अपहरण के मामले में की गई है। जिन आतंकियों को पकड़ा गया है, उनमें भारत की एनआईए द्वारा मोस्ट वांटेड घोषित किया गया आतंकी पवित्तर सिंह बटाला भी शामिल है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने जानकारी दी है कि शनिवार को खालिस्तानी आतंकी पवित्तर सिंह बटाला समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सैन जोकिन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने अपने बयान में बताया कि 11 जुलाई 2025 को FBI की SWAT टीम और विभिन्न एजेंसियों ने मिलकर गैंग से जुड़े अपहरण के मामले में दिलप्रीत सिंह, अर्शप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, विशाल, पवित्तर सिंह, गुरताज सिंह, मनप्रीत रंधावा और सरबजीत सिंह को हिरासत में लिया।

अमेरिकी डॉलर सहित मिले ये हथियार

एफबीआई द्वारा तलाशी अभियान के दौरान पकड़े गए आतंकवादियों के पास से 5 हैंडगन, एक असॉल्ट राइफल, सैकड़ों राउंड गोलियां, कई मैगज़ीन और 15,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक की नकदी बरामद हुई है।

समर हीट के तहत एक्शन

यह कार्रवाई FBI की "समर हीट" पहल के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य देशभर में सक्रिय हिंसक अपराधियों और गैंग से जुड़े तत्वों को पकड़ना है। FBI डायरेक्टर पटेल ने इस अभियान को अमेरिका के नागरिकों को सुरक्षित और अपराध से मुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की उनकी प्रतिबद्धता का एक अहम हिस्सा बताया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध खालिस्तानी आतंकी और गैंगस्टर भारत से जुड़े हुए हैं, और भारतीय एजेंसियों की वांटेड लिस्ट में भी शामिल हैं। उन्होंने भारत में कई गंभीर आपराधिक घटनाओं को विदेशी सरज़मीं से संचालित करने में भी भूमिका निभाई है।

भारत के मोस्ट वांटेड लिस्ट में थे शामिल

खालिस्तानी आतंकी पवित्तर सिंह उर्फ पवित्तर बटाला, न सिर्फ भारत की NIA बल्कि अमेरिका की FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल है। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल का टॉप आतंकवादी है और लखबीर सिंह लांडा का बेहद करीबी माना जाता है। पवित्तर सिंह, लांडा के इशारों पर पंजाब में खालिस्तानी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

22 जून को NIA ने पवित्तर सिंह के नजदीकी जतिंदर जोती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट में बताया गया कि जतिंदर जोती, लखबीर सिंह लांडा और पवित्तर सिंह के निर्देश पर पंजाब में सक्रिय खालिस्तानी नेटवर्क को हथियारों की आपूर्ति करवा रहा था।

पंजाब के कई शहरों में खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ावा

मध्यप्रदेश से इन हथियारों की सप्लाई हथियार तस्कर बलजीत सिंह राणा के भाई द्वारा की जाती थी। इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब के कई शहरों में खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया गया। ये सभी आरोपी आपस में VPN के माध्यम से जुड़े हुए थे, ताकि सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी से बचा जा सके। भारतीय एजेंसियों को संदेह है कि पवित्तर सिंह के संबंध खालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा से भी हो सकते हैं, जिसकी जांच एनआईए कर रही है।

IBPS CSA Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने जनरल धीरज सेठ को सौंपी जनरल की मानद रैंक, दशकों पुरानी परंपरा जारी

E20 विवाद पर CEA की E10 सलाह: केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- मोदी जी उनकी बात सुनेंगे या CEA बदलेंगे?

BJP की नेशनल टीम में महाराष्ट्र का दबदबा कायम! पीयूष गोयल और तावड़े समेत इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी