टेस्ला की उड़ने वाली रोडस्टर कार की फोटो। सोर्स: फोटो टेस्ला के ट्विटर से लिया गया है।
विदेश

एलन मस्क की टेस्ला ने बनाई उड़ने वाली कार, Roadster की बुकिंग शुरू; वीडियो वायरल

Tesla Launch Roadster Car: एलन मस्क की टेस्ला ने नई रोडस्टर कार पेश की है, जिसके रॉकेट वेरिएंट के उड़ने का दावा किया गया है। कंपनी ने बुकिंग शुरू कर दी है और उत्पादन 2028 में शुरू करने की योजना है।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights

  • टेस्ला ने पेश की उड़ने वाली रोडस्टर कार, 2028 में उत्पादन शुरू करने की योजना।

  • रोडस्टर तीन वेरिएंट परफार्मेंस, थ्रस्ट और रॉकेट के रूप में आएगी।

  • थ्रस्ट वेरिएंट में एक सेकंड से कम में 100 किमी/घंटा की रफ्तार का दावा।

Roadster Car Launch Video: दुनिया के अरबपति कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला (Tesla) ने गुरुवार को अपनी नई रोडस्टर (Roadster) कार का शुभारंभ कर ऑटोमोबाइल जगत में हलचल मचा दी। कंपनी का दावा है कि यह कार सड़क पर दौड़ने के साथ हवा में भी उड़ सकती है। कार की क्षमताओं से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। टेस्ला ने इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी है, जबकि उत्पादन 2028 में शुरू करने की योजना है। यह कार पहली बार पेश किए जाने के एक दशक से अधिक समय बाद उत्पादन के चरण में पहुंचेगी।

तीन वेरिएंट में आएगी Tesla Roadster

टेस्ला ने रोडस्टर कार को परफार्मेंस, थ्रस्ट (Thrust) और रॉकेट (Rocket) समेत तीन वेरिएंट में पेश करने की योजना बताई है। इसे सड़क और रेस ट्रैक पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है। इसमें दो लोगों के बैठने की सुविधा, एक्टिव एयरोडायनामिक्स और विशेष सक्शन सिस्टम मिलेगा। कंपनी के अनुसार, यह सिस्टम कार के नीचे से हवा खींचकर उसे सड़क पर मजबूती से टिकाए रखने में मदद करता है। दावा है कि इससे कार स्थिर खड़ी होने पर भी उलटी सतह से चिपकी रह सकती है।

Tesla ने Thrust वेरिएंट एक सेकंड से कम में 100 की रफ्तार का दावा

थ्रस्ट (Thrust) वेरिएंट को रेसिंग के लिए तैयार किया गया है। इसमें सक्शन सिस्टम के अलावा कार के पिछले हिस्से में कोल्ड-गैस थ्रस्टर लगाए जाएंगे। कंपनी का दावा है कि इनकी मदद से कार शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार एक सेकंड से भी कम समय में पकड़ सकती है। यह सीमित संख्या में उपलब्ध होगा और इसमें दो लोगों के बैठने की सुविधा होगी।

Tesla का Rocket वेरिएंट उड़ने के लिए तैयार

रॉकेट वेरिएंट को तीनों में सबसे खास बताया गया है। इसमें केवल एक व्यक्ति के बैठने की जगह होगी। कार के चारों ओर लगाए गए कोल्ड-गैस थ्रस्टर आगे और ऊपर की ओर गति देने के साथ पार्श्व दिशा (बगल की दिशा) में घूमने में भी मदद करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह वेरिएंट हवा में उड़ सकेगा। इसमें SpaceX के अतिरिक्त उपकरणों का इस्तेमाल भी किया जाएगा। हालांकि, इन क्षमताओं की वास्तविक उपलब्धता और प्रदर्शन की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है।

Tesla ने बुकिंग शुरू की, 2028 में उत्पादन की योजना

एलन मस्क की टेस्ला ने रोडस्टर के लिए आरक्षण शुरू कर दिया है। रॉकेट वेरिएंट केवल आमंत्रण के आधार पर उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार, यह कार इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रदर्शन को नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार की गई है। हालांकि लोगों को उत्पादन शुरू होने की तारीख और उड़ने की क्षमता से जुड़े दावों पर अंतिम स्थिति स्पष्ट होने के लिए आगे की जानकारी और सफल परीक्षणों का इंतजार करना होगा।

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके-नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया, CP में CJP समर्थकों की भारी भीड़

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर