एलन मस्क की फोटो। सोर्स: सोशल मीडिया
विदेश

एलन मस्क का यूक्रेन पर गंभीर आरोप, कहा- लोगों को मारने के लिए ड्रोन हमलों में किया Starlink का इस्तेमाल

Starlink Drone Attacks: मस्क ने यूक्रेनी सेना पर ड्रोन हमलों में Starlink के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। इस बीच, Starlink और Starshield की सेवाएं यूक्रेन के सैन्य संचार सुरक्षा के लिए अहम बनी हुई हैं।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights

  • एलन मस्क ने यूक्रेन पर Starlink की सेवा शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

  • मस्क के मुताबिक, नेटवर्क का इस्तेमाल आक्रामक ड्रोन हमलों में किया गया।

  • SpaceX ने कथित तकनीकी खामी को ठीक करने का दावा किया।

Elon Musk Accuses Ukraine: अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने यूक्रेनी सेना पर स्टारलिंक की सेवा शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। मस्क के मुताबिक, यूक्रेन ने इस सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क का इस्तेमाल लोगों को निशाना बनाने वाले आक्रामक ड्रोन हमलों में किया। यह बयान ऐसे समय आया है, जब स्टारलिंक की सेवाओं को लेकर अमेरिका और यूक्रेन के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही हैं।

मस्क ने सेवा शर्तों का दिया हवाला

स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि यूक्रेनी सेना ने स्टारलिंक का इस्तेमाल उन गतिविधियों के लिए किया, जिनकी अनुमति सेवा की शर्तें नहीं देतीं। उन्होंने दावा किया कि इस तकनीकी खामी को पिछले सप्ताह ठीक कर दिया गया था।

मस्क ने स्पष्ट किया कि स्टारलिंक को नागरिक संचार प्रणाली के रूप में तैयार किया गया है, न कि लोगों को मारने के साधन के तौर पर। उन्होंने चेतावनी दी कि सेवा की शर्तों का उल्लंघन होने पर कनेक्शन बंद किया जा सकता है। हालांकि, मस्क के आरोपों के समर्थन में स्वतंत्र पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है।

यूक्रेन की सेना के लिए क्यों अहम है Starlink?

रूस के फरवरी 2022 के हमले के बाद से स्टारलिंक यूक्रेन के संचार तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है। यूक्रेनी सेना इसका इस्तेमाल सैन्य संचार, लॉजिस्टिक्स और ड्रोन अभियानों के लिए करती है। यूक्रेन स्टारलिंक के अलावा स्पेसएक्स की सैन्य संचार सेवा स्टारशील्ड पर भी निर्भर है।

मस्क ने भी स्वीकार किया कि यूक्रेन की सुरक्षा के लिहाज से स्टारलिंक बेहद महत्वपूर्ण है। उनके मुताबिक, इस नेटवर्क में बाधा आने से यूक्रेन की अग्रिम मोर्चों पर स्थिति प्रभावित हो सकती है।

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का महाप्रहार! एयर चीफ का बड़ा बयान, बोले- कोई टारगेट IAF पहुंच से बाहर नहीं