डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

VIDEO: माइक ने खोली पोल! मैक्रों के कान में पुतिन को लेकर ये क्या कह गए ट्रंप, दुनिया में मचा तहलका

Macron Trump Discussion: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उनका माइक चालू रह गया, और उन्होंने पुतिन के बारे में जो बातें कहीं, वह अब सार्वजनिक..

अमन उपाध्याय

Trump Statement about Putin: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और कई यूरोपीय नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक से यह संकेत मिला कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जेलेंस्की शांति शिखर सम्मेलन के लिए तैयार हो सकते हैं। अमेरिका इस दौरान यूक्रेन की लंबी अवधि की सुरक्षा गारंटी पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।

वहीं, ट्रंप ने बैठक के दौरान गलती से ऐसा खुलासा कर दिया, जिससे पुतिन की योजना पूरी दुनिया के सामने आ गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पुतिन समझौता करना चाहते हैं

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और कुछ यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक से पहले, ट्रंप का माइक चालू रहने के कारण उनकी बात सभी ने अनजाने में सुन ली। ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन "समझौता करना चाहते हैं। "एक समझौता करना चाहते हैं।" ट्रंप ने जोड़ा, "मुझे लगता है कि वह मेरे साथ डील करना चाहते हैं, आप समझ रहे हैं? इसे सुनकर कैसा अजीब लगता है।"

देखें Video-

व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ मौजूद ये लोग

अमेरिकी राष्ट्रपति के हालिया बयान से यह संकेत मिलता है कि वह मानते हैं कि पुतिन शांति समझौते के लिए तैयार हो सकते हैं। इस बैठक में जेलेंस्की के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब, नाटो प्रमुख मार्क रूटे और यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सला वान डेर लिएन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ मौजूद थे।

युद्ध को समाप्त करने का सबसे प्रभावी तरीका

यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अलास्का में हुई बैठक के बाद महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को समाप्त करने का सबसे प्रभावी तरीका सीधे शांति समझौता करना है, न कि केवल सीजफायर पर ही टिके रहना। इसके पहले ट्रंप लगातार पहले सीजफायर और फिर शांति समझौते की बात कर रहे थे, लेकिन अब वे सीधे शांति समझौते पर जोर दे रहे हैं।

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा