क्या दिल्ली ब्लास्ट के पीछे आतंकी कनेक्शन? फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

क्या दिल्ली ब्लास्ट के पीछे आतंकी कनेक्शन? लश्कर कमांडर ने कुछ दिन पहले ही दी थी धमकी- VIDEO

Delhi Red Fort Blast News: दिल्ली में लाल किले के पास शाम इको वैन में धमाका हुआ जिससे राजधानी में दहशत फैल गई। धमाके में अब तक आठ लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं। बता दें कि अभी दो दिन पहले ही....

अमन उपाध्याय

Red Fort Blast News: आज शाम दिल्ली में लाल किले के पास एक इको वैन में जोरदार धमाका हुआ, जिसने पूरे इलाके में अफरातफरी मचा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी 5 से 6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और कई लोग मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े। इस घटना में अभी तक 8 लोगों की मौत हो गई है।

फायर ब्रिगेड को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर धमाके की सूचना मिली। तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। दिल्ली पुलिस, एनआईए और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका हाई-इंटेंसिटी ब्लास्ट था, जिससे आसपास की स्ट्रीट लाइटें और कांच की खिड़कियां तक टूट गईं।

पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट

सूत्रों के अनुसार, धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ। घायलों को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।  घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सभी मेट्रो स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों में चेकिंग बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां धमाके की प्रकृति, इस्तेमाल हुए विस्फोटक और संभावित आतंकी लिंक की जांच कर रही हैं। इसी बीच, पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक बड़ा खुलासा सामने आया है। लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद भारत के खिलाफ नई साजिश रच रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाफिज सईद बांग्लादेश को नए आतंकी हमले के लॉन्चपैड के रूप में इस्तेमाल करने की तैयारी में है।

भारत को जवाब देने की तैयारी

पाकिस्तान के खैरपुर तामेवाली में 30 अक्टूबर को हुई एक रैली के वायरल वीडियो में लश्कर के सीनियर कमांडर सैफुल्लाह सैफ ने कहा था कि हाफिज सईद खाली नहीं बैठे हैं, वह भारत को जवाब देने की तैयारी में हैं। उसने दावा किया कि लश्कर के आतंकी पहले से ही बांग्लादेश में सक्रिय हैं और ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने की तैयारी कर रहे हैं।

देखें VIDEO-

हो सकता है सुनियोजित हमला?

भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अब इस धमाके को आतंकी गतिविधि से जोड़कर देख रही हैं। शुरुआती संकेत इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हमला हो सकता है। जांच एजेंसियों को यह भी शक है कि यह ब्लास्ट देश में बड़े आतंकी प्लान की शुरुआती कड़ी हो सकता है। दिल्ली में इस वक्त सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और एनआईए टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है।

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का फूटा गुस्सा, जबरन धर्म परिवर्तन और भेदभाव खत्म करने की उठी मांग

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील