ईरान को नए एयर डिफेंस सिस्टम देगा चीन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरान को धोखा देगा अमेरिका! चीन ने भांप ली ट्रंप की चाल, तेहरान भेज रहा नए एयरडिफेंस सिस्टम, खुलासे से हड़कंप

US-Iran War: चीनी एयर डिफेंस सिस्टम से लैस होगा ईरान! खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन तीसरे देश के जरिए ईरान को घातक MANPADs मिसाइलें भेजने की तैयारी में है, जिससे अमेरिका की टेंशन बढ़ गई है।

अक्षय साहू

China Will Give New Air Defense Systems to Iran: चीन ने ईरान  को लेकर एक अहम रणनीतिक कदम उठाने की तैयारी की है, जिससे अमेरिका की चिंता बढ़ गई है। इस्लामाबाद में चल रही ईरान-अमेरिका शांति वार्ता के बीच यह दावा किया जा रहा है कि चीन ईरान को नया एयर डिफेंस सिस्टम देने की योजना बना रहा है। जिससे युद्ध की स्थिती में वो इजरायल और अमेरिकी हमले का सामना कर सके। 

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी अमेरिकी खुफिया आकलनों पर आधारित है। सूत्रों के अनुसार, चीन आने वाले हफ्तों में ईरान को कंधे पर रखकर दागे जाने वाले एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम (MANPADs) उपलब्ध करा सकता है। ये हथियार कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों के लिए बेहद खतरनाक माने जाते हैं और युद्ध की स्थिति में बड़ा असर डाल सकते हैं।

तीसरे देश के सहारे हथियार देगा चीन

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन इन हथियारों को सीधे भेजने के बजाय तीसरे देशों के रास्ते ईरान तक पहुंचाने की योजना बना रहा है, ताकि उसकी भूमिका छिपी रहे। यह कदम ऐसे समय पर सामने आया है जब बीजिंग खुद को शांति प्रयासों में शामिल बताता रहा है। इस घटनाक्रम ने अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। उनका मानना है कि ईरान युद्धविराम का फायदा उठाकर अपने सैन्य संसाधनों को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा है, जिसमें उसके विदेशी सहयोगी मदद कर सकते हैं।

चीन ने आरोपों से किया इनकार

हालांकि, वॉशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि चीन ने कभी भी किसी संघर्षरत पक्ष को हथियार उपलब्ध नहीं कराए हैं और वह अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पालन करता है।

इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिया था कि ईरान ने एक अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान को कंधे से दागी जाने वाली मिसाइल से गिराया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह सिस्टम चीनी था या नहीं, लेकिन ट्रंप के बयान को चीन की ओर इशारा माना जा रहा है।

अगले महीने बीजिंग जाएंगे ट्रंप

बता दें कि अगले महीने डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा प्रस्तावित है, जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हो सकती है। ऐसे में यह घटनाक्रम दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव को और बढ़ा सकता है।

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा, बाहर आते ही पुलिस पर उठाए सवाल

CBI से अंकिता के माता-पिता की मुलाकात, हत्या में VIP के शामिल होने का आरोप; जज की निगरानी में जांच की मांग

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत