नई दिल्ली: थाईलैंड से एक खबर सामने आयी है, जिसने एक नहीं बल्कि कई लोगों की जिंदगी बदल दी है। दरअसल वहां के एक मॉन्क (बौद्ध भिक्षु) (Buddhist monk) की किस्मत रातोंरात चमक गई, उन्होने 4 करोड़ रुपये (4 crore) की लॉटरी (lottery) जीती, भला इतना पैसा आप जीते तो अपनी जिंदगी बड़े एशोआराम से गुजारेंगे लेकिन लॉटरी जितने के बाद बौद्ध भिक्षु ने वह पैसे लोगों में दान करना शुरू कर दिया। इस खबर की चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है...
आपको बता दें कि मॉन्क स्थानीय लोगों, अन्य मंदिरों और विभिन्न संगठनों को ये पैसे दान कर रहा है।थाईलैंड के उत्तरी प्रांत नखोन फनोम (Nakhon Phanom) के इस मॉन्क का नाम फ्रा क्रू फनोम है, इनकी उम्र 47 वर्ष है। ये बौद्ध भिक्षु Wat Phra That Phanom Woramahawihan नाम के एक मंदिर के सेक्रेटरी भी हैं। thethaiger.com के मुताबिक, मॉन्क फनोम ने हाल ही में 18 मिलियन baht (4 करोड़ रुपये से अधिक) का लॉटरी पुरस्कार जीता, जिसे अब वह दान कर रहे हैं।
इसबारे में उनका कहना है कि वह आमतौर पर लॉटरी टिकट नहीं खरीदते हैं क्योंकि भिक्षुओं को किसी भी प्रकार के जुए में शामिल नहीं होना चाहिए, लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने एक स्थानीय दुकानदार की मदद के लिए एक लॉटरी टिकट खरीदा था।लेकिन उनके इस काम से जाने कितने लोगों का भला हो गया।
दरअसल लॉटरी का दुकानदार कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहा था ऐसे में उसकी मदद करने के लिए मोंक ने लॉटरी टिकट खरीदा था। फनोम का मानना है कि उन्होंने जो पैसा जीता वह स्वर्गदूतों का है और वह इसे अपने लिए नहीं रखना चाहते थे, इसलिए लॉटरी में जीते पैसों को उन्होंने दूसरों को बांटने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने हजारों स्थानीय लोगों को 200-200 baht (500-500 रुपये) दान करना शुरू कर दिया। इसके लिए अब लोगों की लंबी लाइन लगी है।
रिपोर्ट में बताया गया कि पैसे दान करने के ऐलान के बाद मॉन्क के पास लोगों की लाइन लग गई। पैसे लेने के लिए लोग हजारों की संख्या में मंदिर आने लगे। अब आलम ये है कि प्रांतीय अधिकारी भीड़ की निगरानी कर रहे हैं और भीड़ के बीच कोविड नियमों का पालन भी करवा रहे हैं। आपको बता दें कि मॉन्क ने अब तक क्षेत्र के स्थानीय लोगों को कुल 1.5 मिलियन baht (34 लाख) दान दिए हैं। उनका कहना है कि वह सारा पैसा ( 4 करोड़) दान में देंगे। इससे लोगों को आर्थिक मदद होगी।
इस घटना के बारे में मॉन्क फनोम ने थाईलैंड के मीडिया को बताया कि स्वर्गदूतों ने उसे आशीर्वाद दिया कि वो लॉटरी जीते और लोगों की मदद करे क्योंकि वह 10 वर्षों से मंदिर की देखभाल कर रहे हैं। इस बारे में उन्होंने बताया कि वो लॉटरी ड्रा से तीन दिन पहले 061905 नंबर वाले तीन लॉटरी टिकट लाए थे। बता दें कि खुद विक्रेता ने उनसे लॉटरी टिकट खरीदने में मदद करने के लिए कहा था। मोंक के इस काम की सभी लोग बेहद तारीफ़ कर रहे है।