नई दिल्ली: आज कल सोशल मीडिया पर फेमस होना आम बात हो गया है। कोई भी बेहद कम समय पर सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो जाता है। अब ऐसा ही एक फेमस शख्स मुश्किल में फंस गया है। अमेरिका में लॉस एंजेलिस की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Scam) में एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर (Instagram Influencer) को कड़ी सजा सुनाई है। नाइजीरिया का रहने वाले रमोन अब्बास (Ramon Abbas) को अदालत ने 11 साल की कैद की सजा सुनाई है। वहीं, अप्रैल 2021 में अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब्बास को दोषी ठहराया था।
ब्लूमबर्ग के अनुसार, नाइजीरिया के रमोन अब्बास के इंस्टाग्राम अकाउंट @hushpuppi पर 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर अब्बास को 'नाइजीरियन बिग बॉय' और 'ऑनलाइन ठगी का शार्टहैंड' के रूप में जाना जाता है। रमोन अब्बास अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी शाही जिंदगी की तस्वीरें शेयर करता था। वह अपने अकाउंट से लग्जरी गाड़ियों के सामने मुस्कुराते हुए या अपने प्राइवेट जेट की सीट पर मस्ती करते हुए तस्वीरें पोस्ट करता था।
लॉस एंजेलिस की एक अदालत ने अब्बास को मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश में शामिल होने के आरोप में 11 साल 3 महीने की सजा सुनाई है। अमेरिकी सरकार के अनुसार, कोरियाई हैकर्स की मदद से अब्बास ने 1।3 बिलियन डॉलर से ज्यादा धन को लूटने की कोशिश की थी। वहीं, अप्रैल 2021 में अदालत ने अब्बास इसी चोरी के मामले में आरोप में दोषी ठहराया था।
अब्बास ने अदालत में बताया कि, मनी लॉन्ड्रर घालेब अलौमरी (Ghaleb Alaumary) का बैंक खाता उसने ही रोमानिया और बुल्गारिया में खुलवाया था। घालेब अलौमरी कनाडा के ओंटारियो का रहने वाला है। आवहिं, इसे भी सितंबर में मनी लॉन्ड्रिंग के दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद 11 साल से अधिक की सजा सुनाई गई है।
अब्बास ने आगे बताया कि इसी बैंक अकाउंट के जरीए से माल्टा के एक बैंक को लूटा गया था। अमेरिका ने उत्तर कोरियाई हैकरों पर माल्टा के इस बैंक से 13 मिलियन डॉलर की चोरी करने का आरोप लगाया था।
अब्बास ने अपने गुनाह को कबूल किया।उसने कहा कि, ब्रिटेन के मशहूर खिलाड़ी और कंपनी के कर्मचारी से मनी लॉन्ड्रिंग करने के लिए उनका मैक्सिको में भी बैंक खाता है। अमेरिकी सरकार के मुताबिक, अब्बास ने इन कर्मचारियों से लगभग 69 लाख डॉलर रकम की ठगी की है। अब्बास ने कतर की एक कंपनी और न्यूयार्क की एक लॉ फर्म से भी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को स्वीकार किया है।
अब्बास ने बताया कि, साल 2019 में वह बर्बाद हो गया था। इसके बाद वह पूरी तरफ टूट चुका था। जिसके बाद वह अपने दोस्तों के कहने पर मनी लॉन्ड्रिंग के जाल में फंस गया। अब्बास ने आगे कहा कि, वह सभी पीड़ितों से माफी मांगता है। उसके अदालत में कहा कि, वह अपनी गाड़ियां बेचकर सभी के पैसे चुका देगा।
अब्बास ने जज को पत्र लिखकर अपने इस अपराध के लिए माफी की मांग की। अब्बास ने पत्र में कहा, "अगर मैं समय का पहिया घुमा सकता तो मैं पूरी तरह से एक अलग निर्णय लेता और अपने विकल्पों और दोस्तों को लेकर अधिक सावधान रहता।"