बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रमुख तारिक रहमान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

मतदान से पहले तारिक रहमान का आखिरी दांव...जारी किया BNP का घोषणापत्र, नौकरी से लेकर भारत पर किए बड़े वादे

Bangladesh Election: बीएनपी ने 12 फरवरी के आम चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया, जिसमें अर्थव्यवस्था, विदेश नीति, और भारत के साथ पानी के बंटवारे पर जोर दिया गया है, खासकर मिडल क्लास के लिए।

अक्षय साहू

Bangladesh Elections BNP Manifesto: बांग्लादेश में आम चुनाव में मतदान के लिए अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं, इसी बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। पार्टी प्रमुख तारिक रहमान ने 6 फरवरी, शुक्रवार को इसे सार्वजनिक किया। इस घोषणापत्र में विशेष रूप से अर्थव्यवस्था, विदेश नीति, रक्षा नीति और कानून-व्यवस्था पर जोर दिया गया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र मिडिल क्लास को खुश करने के साथ भारत के साथ रिश्तों का जिक्र किया है। 

तारिक रहमान ने अपने घोषणापत्र में कहा कि अगर बीएनपी सत्ता में आती है, तो पहला कदम मिडिल क्लास के लिए रोजगार सृजन होगा। इसके अलावा, वे कर्ज पर निर्भर अर्थव्यवस्था को निवेश-आधारित अर्थव्यवस्था में बदलने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बीएनपी की सरकार बांग्लादेश को 2034 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित करेगी, जिससे बांग्लादेश एक अपर मिडल-इनकम देश बन सके।

आर्थिक विकास पर खास जोर

तारिक रहमान ने कहा, "हम चाहते हैं कि बांग्लादेश का आर्थिक विकास किसी एक विशेष वर्ग के अधिकारों पर आधारित न होकर, हर नागरिक की उत्पादक क्षमता पर आधारित हो। हम देश के कुलीनतंत्र को तोड़कर एक ऐसी व्यवस्था स्थापित करेंगे, जिसमें सभी को उनके अधिकार मिलेंगे।" उन्होंने यह भी बताया कि बांग्लादेश का मध्यवर्ग आज लगभग खत्म हो चुका है, और उनकी पार्टी इसे फिर से मुख्यधारा में लाएगी ताकि देश वास्तविक आर्थिक विकास हासिल कर सके।

ट्रंप के नक्शे कदम पर तारिक

बीएनपी के घोषणापत्र में स्पष्ट किया गया है कि पार्टी अपनी विदेश नीति में 'बांग्लादेश फर्स्ट' की रणनीति अपनाएगी। यह काफी तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट' की नीति से मिलती जुलती है। इसके बांग्लादेश की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि बांग्लादेश को दुनिया में एक सम्मानित और जिम्मेदार स्थान प्राप्त हो सके।

तारिक रहमान ने कहा कि बीएनपी अपनी नीतियों में भारत से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता देगी, खासकर पानी के बंटवारे पर। उन्होंने कहा, "हम लगातार संवाद के माध्यम से नदियों के पानी के बंटवारे की समस्या हल करना चाहते हैं ताकि हमारे देशवासियों को इन नदियों का 'उचित हिस्सा' मिल सके।" खालिदा जिया की मौत के बाद तारिक रहमान को बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा चेहरा माना जा रहा है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है