भूकंप से बांग्लादेश में हड़कंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

भूकंप से बांग्लादेश में मची तबाही, कई लोगों की मौत; अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल

Bangladesh Earthquake: बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह आए भूकंप के तेज झटकों ने राजधानी ढाका सहित कई जिलों में भारी नुकसान पहुंचाया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत और कई घरों व इमारतों के हिस्से...

अमन उपाध्याय

Bangladesh Earthquake News: बांग्लादेश में शुक्रवार को आए तेज भूकंप ने राजधानी ढाका, नरसिंगडी और गाजीपुर जिले को झकझोर कर रख दिया। रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता मापे गए इस भूकंप में अब तक 3 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। झटके इतने तेज थे कि कई स्थानों पर लोग घबराकर अपने घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आए।

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, भूकंप के तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। ढाका और कई बड़े शहरों में झटकों के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से सबसे ज्यादा असर अस्पतालों, बाजारों और घनी आबादी वाले इलाकों में देखा गया।

कई इमारतें क्षतिग्रस्त

बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पोर्टल प्रथम आलो के अनुसार, धक्का इतना जोरदार था कि ढाका के कई घरों और पुरानी इमारतों में दरारें आ गईं। कई जगहों पर घर के छज्जे और बालकनी के हिस्से गिर पड़े, जबकि कुछ इमारतों की सीढ़ियों की रेलिंग भी टूट गई। ढाका के मिंटफोर्ड अस्पताल ने पुष्टि की कि रेलिंग टूटने की वजह से 3 लोगों की मौत हुई है। अस्पताल ने बताया कि तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

नरसिंगडी था एपिक सेंटर

बांग्लादेश मौसम केंद्र ने बताया कि भूकंप का एपिक सेंटर नरसिंगडी था और झटके सुबह अचानक महसूस किए गए। उत्तर बंगाल के कुछ शहरों में भी इसका असर दर्ज हुआ। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसने सतह पर ज्यादा कंपन पैदा किया।

भूवैज्ञानिकों ने बताया सबसे खतरनाक झटका

बांग्लादेश के भू-वैज्ञानिक हुमायूं कबीर ने कहा कि ढाका के आसपास अब तक का सबसे तेज झटका महसूस किया गया है। उनके अनुसार, यह भूकंप इंडो-बर्मा टेक्टोनिक प्लेट्स के टकराव की वजह से आया। उन्होंने बताया कि इससे पहले 1997 में चटगांव में 6.1 तीव्रता का बड़ा भूकंप महसूस किया गया था।

लोगों में भारी दहशत का माहौल

अधिकांश घायलों का संबंध नरसिंगडी से है, जहां झटके सबसे ज्यादा महसूस किए गए। नरसिंगडी रेज़िडेंट मेडिकल ऑफिसर (RMO) फरीदा गुलशनारा कबीर ने बताया कि लोगों में भारी दहशत का माहौल है और कई लोग पैनिक अटैक की वजह से अस्पताल पहुंचे। कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को ढाका के मिंटफोर्ड हॉस्पिटल लाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

बड़े शहरों में फायर सर्विस अलर्ट पर रखी

भूकंप के बाद स्थितियों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने ढाका सहित सभी बड़े शहरों में अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट कर दिया है। बचाव दल इमारतों की जांच कर रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की और क्षति को रोका जा सके।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?