PTI Photo 
विदेश

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुफ्त आटा लेने के दौरान कम से कम 11 लोगों की मौत, 60 घायल

किर्तेश ढोबले

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हाल के दिनों में सरकारी वितरण कंपनी से मुफ्त आटा लेने की कोशिश में महिलाओं समेत कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान में आसमान छूती महंगाई से राहत देने के लिए सरकार द्वारा विशेष रूप से पंजाब प्रांत में गरीबों के लिए मुफ्त आटा योजना शुरू किए जाने के बाद सरकारी वितरण केंद्रों पर कई लोगों की मौत की सूचना मिली। इस योजना का उद्देश्य पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की बढ़ती लोकप्रियता को कम करना है।

दक्षिण पंजाब के चार जिलों - साहीवाल, बहावलपुर, मुजफ्फरगढ़ और ओकारा में मुफ्त आटा केंद्रों में मंगलवार को दो बुजुर्ग महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि 60 अन्य घायल हो गए। जिन अन्य जिलों में मौत की सूचना मिली है, उनमें फैसलाबाद, जहानियां और मुल्तान शामिल हैं।

पुलिस पर मुफ्त आटा पाने के लिए लंबी कतारों में इंतजार कर रहे नागरिकों पर लाठीचार्ज करने का आरोप है। मुजफ्फरगढ़ और रहीम यार खान शहरों में मुफ्त आटे के ट्रकों की लूट के बाद सुरक्षा बलों ने भी सख्त रवैया अपनाया। पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने बुधवार को भीड़भाड़ और नागरिकों की असुविधा को कम करने के लिए पूरे प्रांत में सुबह छह बजे मुफ्त आटा केंद्र खोलने की घोषणा की। (एजेंसी)

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल