विदेश

तलाक की अटकलों के बीच शोएब मलिक ने पत्नी सानिया मिर्जा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- 'आपको एक खुशहाल...'

उज्वला धारपवार

मुंबई: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए है। खबर के अनुसार, सानिया-शोएब की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आया  हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए है और दोनों का तलाक हो गया है। सानिया-शोएब बहुत जल्द तलाक को लेकर आधिकारिक ऐलान करेंगे। तलाक की अफवाहों के बीच शोएब मलिक ने अपनी पत्नी सानिया मिर्जा को जन्मदिन की बधाई देते हुए सभी को चौका दिया है। 

 पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर सानिया को 35वें बर्थडे की शुभकामनाएं दी है। शोएब ने एक तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा- 'आपको जन्मदिन मुबारक हो सानिया मिर्जा, आपको एक खुशहाल और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं। एन्जॉय करें।' देखें पोस्ट- 

शोएब का ये पोस्ट सामने आने के बाद मीडिया में ये खबर तेज है कि दोनों के बीच सुलह हो चुकी है। आपको बता दें, भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। इस समय वह अपने बेटे के साथ दुबई में जन्मदिन का जश्न मना रही है और उनके पति पाकिस्तान में है। 

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट