विदेश

ट्रंप और पुतिन की मुलाकात पर दुनिया की नजर, क्या है इसके मायने- VIDEO

अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को अलास्का में एक अमेरिकी एयरबेस पर यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत के लिए मिलेंगे। चार साल बाद यह बैठक हो रही है।

मनोज आर्या

अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन, शुक्रवार को अलास्का में एक अमेरिकी एयरबेस पर यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत के लिए मिलेंगे। पिछले चार साल से अधिक समय में किसी मौजूदा अमेरिकी और रूसी राष्ट्रपति के बीच होने वाली यह पहली शिखर बैठक है, जिससे उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। लेकिन मॉस्को और कीव के बीच युद्ध खत्म करने के तरीकों पर अब भी गहरी खाई है। यह पुतिन की किसी पश्चिमी देश की पहली यात्रा होगी, जब से उन्होंने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। साथ ही यह उनका 10 साल में पहला अमेरिकी दौरा भी होगा। पुतिन के लिए, जो आक्रमण के बाद से पश्चिम से अलग-थलग पड़े हैं, यह बैठक रूस की सख्त शर्तों को आगे बढ़ाने का मौका है। जून में जारी एक मसौदा शांति योजना में रूस ने यूक्रेन से कहा था कि वह खेरसॉन, लुगांस्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और डोनेत्स्क क्षेत्रों से अपनी सेना हटा ले- जिन्हें रूस ने 2022 में अपना घोषित किया था।

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग