अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 
विदेश

Israel Iran War: अमेरिका ने ईरान को दी चेतावनी, बोला- इजरायल का हिसाब बराबर, अब बंद होने चाहिए सैन्य हमले

इजरायल पर ईरान पर जवाबी कार्रवाई के बाद अमेरिका ने हस्तक्षेप किया है। अमेरिका ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान पर इजराइल के हमलों से हिसाब बराबर हो चुका है। अब दोनों शत्रु देशों के बीच प्रत्यक्ष सैन्य हमले बंद होने चाहिए। अमेरिका ने ईरान को अब इजराइल पर जवाबी हमले करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

साक्षी सिंह

दुबई: इजरायल पर ईरान पर जवाबी कार्रवाई के बाद अमेरिका ने हस्तक्षेप किया है। अमेरिका ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान पर इजराइल के हमलों से हिसाब बराबर हो चुका है। अब दोनों शत्रु देशों के बीच प्रत्यक्ष सैन्य हमले बंद होने चाहिए। अमेरिका ने ईरान को अब इजराइल पर जवाबी हमले करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके प्रशासन को लगता है कि इजरायली सैन्य अभियान के बाद अब दोनों देशों के बीच सीधे सैन्य हमले बंद होने चाहिए और उसने कहा कि अन्य सहयोगी देश भी इससे सहमत हैं।

हमले में अमेरिका की संलित्पता नहीं

अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने शुक्रवार को पूरे दिन अभियान के बारे में जानकारी दी। व्हाइट हाउस के नियमों के मुताबिक नाम न उजागर करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि इजरायली अभियान व्यापक, सटीक और टार्गेटेड था। उन्होंने कहा कि अमेरिका की इस हमले में कोई संलिप्तता नहीं है।

ईरान में सैन्य ठिकानों पर इजरायली हमला

बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत हो गई है।1 अक्टूबर के बाद से ईरान लगातार इजरायल पर हमला कर रहा है। जिसके बाद इजरायल आज जवाबी कार्रवाई किया। इजरायल ने ईरान के हमले का बदला लेते हुए करीब 26 दिनों बाद ईरान पर हवाई हमला किया है। हमले की पुष्टि करते हुए इजरायली सेना ने शनिवार 26 अक्टूबर की सुबह ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए।

सीरिया को भी इजरायल ने बनाया निशान

इजरायल ने ईरान के साथ-साथ सीरिया को भी लेपेटे में ले लिया। इजरायल ने मध्य सीरिया को निशाना बनाकर हमला किया। सीरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी SANA की रिपोर्ट की मानें तो इजरायल ने रात करीब 2 बजे दक्षिणी और मध्य सीरिया में कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

गांधीनगर में दिल्ली जैसा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत