अमेरिका में विमान हादसा सोर्स-सोशल मीडिया
विदेश

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: मैक्सिको की खाड़ी में क्रैश हुआ सेसना विमान, दो बच्चों समेत 6 की मौत

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: मैक्सिको की खाड़ी में क्रैश हुआ सेसना विमान, दो बच्चों समेत 6 की मौत

आशीष शुक्ला

अमेरिका के मिसिसिपी तट के पास एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। मैक्सिको की खाड़ी में एक छोटा सेसना 210 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में विमान में सवार दो बच्चों समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने तलाशी अभियान के दौरान सभी छह यात्रियों के शव बरामद किए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, विमान मिसिसिपी के पास्कागौला और हॉर्न आइलैंड के बीच समुद्र में गिरा। हॉर्न आइलैंड गल्फ आइलैंड्स नेशनल सीशोर का हिस्सा है। विमान में चार वयस्कों के अलावा 8 और 10 साल के दो बच्चे भी सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही अमेरिकी कोस्ट गार्ड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और समुद्र में तलाशी अभियान शुरू किया।

खबर को अपडेट की जा रही है।

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट