Pete Hegseth (Image Source: Social Media) 
विदेश

तेहरान को मिटाने की अमेरिका ने खाई कसम, पेंटागन में बताया पूरा प्लान, कहा- पूरे सुरक्षा ढांचे को नष्ट करना है

America Iran Conflict: अमेरिका और इजरायल ने तीन दिनों से ईरान में तबाही मचाई हुई है, तीन दिनों से भीषण जंग चल रही है, इसी बीच अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग की।

सजल रघुवंशी

America Press Briefing: अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने आज यानी सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग की, इस दौरान डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कहा कि इस युद्ध की शुरुआत हमने नहीं की थी लेकिन इसे खत्म हम करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिस शासन ने अमेरिका मुर्दाबाद और इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगाए थे, आखिरकार उसे अमेरिका और इजरायल से मौत का सामना करना पड़ा। वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया, जो इतिहास का सबसे खतरनाक, सबसे मुश्किल और सबसे सटीक हवाई ऑपरेशन था। 47 सालों से तेहरान में इस्लामिक सरकार ने अमेरिका के खिलाफ एक खतरनाक एकतरफा जंग छेड़ी हुई है।

डिफेंस सिस्टम होगा नष्ट

अमेरिका ने हमलों के पीछे की अपनी मंशा को साफ कर दिया है। यूएस डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने यह साफ किया कि ईरान पर हमला किसी 'अंतहीन युद्ध' का कारण नहीं बनेगा। इसका उद्देश्य तेहरान की मिसाइलों, नौसेना और अन्य सुरक्षा बुनियादी ढांचे को नष्ट करना है। साथ ही उन्होंने बताया कि यूएस ईरान पर सटीक, व्यापक और निर्भीक ढंग से हमला कर रहा है।

ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर क्या कहा?

पीट हेगसेथ ने प्रेस ब्रीफिंग में यह साफ कर दिया की अमेरिका को ईरान परमाणु हथियार कभी नहीं हासिल करने देगा। उन्होंने कहा कि ईरान जैसे मुल्क के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते। पीट हेगसेथ ने कहा, 'ईरान जैसी पागल सरकारें, जो इस्लाम की गलतफहमियों पर तुली हुई हैं, उनके पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते।

उन्होंने आगे कहा कि लोगो ने तो बस कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए लेकिन इसे अमल में लाने के लिए हिम्मत चाहिए और हमारे प्रेसिडेंट में हिम्मत है। पीट ने आगे कहा कि ईरान की जिद ने दुनियाभर के शिपिंग लेन को निशाना बनाया और बैलिस्टिक मिसाइलों और किलर ड्रोन का उनका बढ़ता हुआ जखीरा, अब बर्दाश्त करने के लायक नहीं था। ईरान अपने न्यूक्लियर ब्लैकमेल के इरादों के लिए ताकतवर मिसाइलें और ड्रोन बना रहा था। ईरान ने हमारे सिर पर बंदूक तान रखी थी, क्योंकि वह झूठ बोलकर न्यूक्लियर बम बनाने की कोशिश कर रहे थे।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट