अल्जीरियाई सीमा के पास उत्तरी माली में हवाई हमला  
विदेश

अल्जीरियाई सीमा के पास उत्तरी माली में हवाई हमला, 11बच्चों समेत 21 नागरिक की मौत

अल्जीरियाई सीमा के पास उत्तरी माली में रविवार एक हवाई हमला हुआ। इस हमले में 11 बच्चों सहित 21 नागरिक मारे गए। इसकी जानकारी तुआरेग बहुल स्वतंत्रता समर्थक समूहों के गठबंधन के प्रवक्ता ने दी।

साक्षी सिंह

बमाको: अल्जीरियाई सीमा के पास उत्तरी माली में रविवार एक हवाई हमला हुआ। इस हमले में 11 बच्चों सहित 21 नागरिक मारे गए। इसकी जानकारी तुआरेग बहुल स्वतंत्रता समर्थक समूहों के गठबंधन के प्रवक्ता ने दी।

गठबंधन ने एक बयान में कहा कि रविवार को किए गए हमलों में एक फार्मेसी को निशाना बनाया गया। इसके बाद अन्य हमलों में आसपास के क्षेत्र में एकत्रित लोगों को निशाना बनाया गया।

गांव में मौजूद विद्रोही गठबंधन के प्रवक्ता मोहम्मद एल्माउलौद रमदान ने बयान में कहा कि इन आपराधिक हमलों में 21 नागरिकों की मौत हो गई है, जिनमें 11 बच्चे और फार्मेसी मैनेजर शामिल हैं, दर्जनों लोग घायल हुए हैं और भारी मात्रा में सामान का नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में माली के सशस्त्र बलों ने हमलों की पुष्टि की।

बयान में कहा गया कि सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने 25 अगस्त 2024 की सुबह तिनजाउआतिन सेक्टर में हवाई हमलों की पुष्टि की है। इन हमलों में आतंकवादियों को निशाना बनाया गया।

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर

CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद, अब क्या करेंगे अभिजीत दिपके?

आजाद मैदान में CJP के प्रदर्शन को मिली मंजूरी, मुंबई पुलिस बोली- वही है प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल