ब्राजील में हुए विमान हादसे तस्वीर 
विदेश

ब्राजील की राजधानी साओ पाउलो विमान हादसे में 61 लोगों की मौत की पुष्टि

ब्राजील में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया।  ब्राजील की राजधानी साओ पाउलो में एक विमान हादसे में 61 लोगों की मौत हो गई। विमान में 57 यात्री और चालक दल के चार सदस्य थे। इन सभी की मौत हो गई।

साक्षी सिंह

साओ पाउलो: ब्राजील में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया।  ब्राजील की राजधानी साओ पाउलो में एक विमान हादसे में 61 लोगों की मौत हो गई। विमान में 57 यात्री और चालक दल के चार सदस्य थे। इन सभी की मौत हो गई। ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के एक शहर के आवासीय क्षेत्र में 62 लोगों को ले जा रहा एक विमान   दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरलाइन ने यह जानकारी दी है।

हादसा कैसे हुआ

विमान का संचालन करने वाली वोपास एयरलाइन के मुताबिक, ये दो इंजनों वाला टर्बोप्रोप विमान था। विमान ब्राजील के दक्षिणी शहर पराना के कास्कावेल से साओ पाउलो शहर के गुआरुलहोस एयरपोर्ट जा रहा था। लेकिन तभी विन्हेडो शहर के पास ये हादसे का शिकार हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फुटेज में दिख रहा है कि एटीआर72-500 विमान घूमता हुआ सीधे नीचे गिरता जा रहा है।

राष्ट्रपति ने जताई शोक

एयरलाइन वोएपास ने एक बयान में पुष्टि की है कि साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारूलोस के लिए उड़ान भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है इसमें कहा गया है कि विमान में 58 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। बयान में यह नहीं बताया गया कि हादसा किस कारण से हुई। दक्षिणी ब्राजील में एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने समाचार साझा करते समय भीड़ से खड़े होकर एक मिनट का मौन रखने को कहा।

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित