विमान में लगी आग, सांकेतिक फोटो ( सो.सोशल मीडिया ) 
विदेश

विमान हादसे से थर्राया अमेरिका, अब तक 19 लोगों की मौत, 64 लोग थे सवार; बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

US Plane Crash:वॉशिंगटन डीसी के रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक यात्री विमान अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर से टकरा गया। इस टक्कर के बाद विमान संतुलन खो बैठा और पोटोमैक नदी में गिर गया। हादसे में अब तक..

अमन उपाध्याय

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक यात्री विमान अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर से टकरा गया, जिससे वह पोटोमैक नदी में गिर गया। विमान में कुल 64 लोग सवार थे, जिनमें 4 क्रू मेंबर शामिल थे। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसमें अब तक 4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं, बचाव दल ने 19 लोगों के शव नदी से बरामद किए हैं।

हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

लैंडिंग के दौरान विमान सैन्य हेलीकॉप्टर से टकराया

विचिटा, कैनसस से वॉशिंगटन डीसी की ओर जा रहा अमेरिकन एयरलाइंस का यह विमान लैंडिंग के दौरान भीषण हादसे का शिकार हो गया। रनवे पर उतरते समय विमान की टक्कर एक सैन्य हेलीकॉप्टर से हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर के बाद विमान अचानक दाईं ओर झुक गया, जिससे उसमें आग लग गई। देखते ही देखते विमान ने रफ्तार की वजह से वह सीधे नदी में जा गिरा। विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

एमपीडी हेलीकॉप्टर हादसे में नहीं था शामिल

डीसी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस दुर्घटना में मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (MPD) का हेलीकॉप्टर शामिल नहीं था। पुलिस के अनुसार, एमपीडी अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर इस आपातकालीन स्थिति में राहत और बचाव कार्य में सहयोग कर रही है।

चश्मदीदों ने बताई हादसे की दास्तान

घटनास्थल पर मौजूद कुछ चश्मदीदों ने बताया कि शुरू में विमान सामान्य दिखाई दे रहा था, लेकिन कुछ ही सेकंड में यह अचानक 90 डिग्री से ज्यादा झुक गया। इसके बाद विमान के नीचे से चिंगारियां निकलने लगीं। फिर अचानक टकराने की वजह से विमान आग की लपटों में घिर गया।

सीईओ ने डीसीए हादसे पर जताई चिंता

अमेरिकन एयरलाइंस के सीईओ रॉबर्ट इसो ने डीसीए दुर्घटना को लेकर एक वीडियो बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में शामिल लोगों की सुरक्षा को लेकर वह चिंतित हैं और उनकी कंपनी हरसंभव मदद देने के लिए तैयार है।

ट्रंप ने जताया हादसे पर दुख

इस घटना की जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी गई। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा कि ईश्वर पीड़ितों की आत्मा को शांति प्रदान करे। राष्ट्रपति ने कहा कि वह हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं।

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका