भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

BRICS Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन का मंच, विदेश मंत्रालय ने जारी किया शेड्यूल

18th BRICS Summit: भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आधिकारिक शेड्यूल विदेश मंत्रालय ने सार्वजनिक कर दिया है, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

प्रिया सिंह

India Hosting 18th BRICS Summit Delhi: भारत की राजधानी नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तरह तैयार है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बुधवार को दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आधिकारिक कार्यक्रम और पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

भारत की अध्यक्षता में होने वाले इस सम्मेलन की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” रखी गई है। इसमें BRICS सदस्य देशों के शीर्ष नेताओं के अलावा साझेदार और आमंत्रित देशों के नेता भी हिस्सा लेंगे।

25 से अधिक शहरों में हुईं 350 से ज्यादा बैठकें

भारत द्वारा BRICS की अध्यक्षता संभालने के बाद देश के 25 से अधिक प्रमुख शहरों में 350 से ज्यादा बैठकें और कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन बैठकों के बाद अब राजधानी दिल्ली में मुख्य शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दो दिनों के दौरान कई उच्चस्तरीय सत्र और महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे। सम्मेलन में वैश्विक शासन, बहुपक्षवाद, आर्थिक सहयोग और सतत विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

12 सितंबर को क्या होगा?

सम्मेलन के पहले दिन यानी शनिवार, 12 सितंबर को BRICS सदस्य देशों के शीर्ष नेताओं का भारत मंडपम में आगमन होगा। इसके बाद दोपहर 2:35 बजे “Inclusive Global Governance and Strengthening Multilateralism” विषय पर विशेष बंद सत्र आयोजित किया जाएगा।

शाम 4:25 बजे सभी नेताओं को “Bharat Innovates Exhibition” का अवलोकन कराया जाएगा। इसके बाद शाम 5:05 बजे नेताओं का ग्रुप फॅमिली फोटो होगा और 5:10 बजे संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पहले दिन का समापन प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित गाला डिनर से होगा। यह रात्रिभोज शाम 7:30 बजे भारत मंडपम के लेवल-3 पर आयोजित किया जाएगा।

13 सितंबर को ओपन सेसन में वैश्विक विकास पर चर्चा

सम्मेलन के दूसरे दिन यानी रविवार, 13 सितंबर को सुबह 9:55 बजे BRICS के साझेदार और आउटरीच देशों के नेता भारत मंडपम पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:35 बजे राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों का फॅमिली फोटो कार्यक्रम होगा।

सुबह 10:50 बजे सम्मेलन का महत्वपूर्ण ओपन सेसन शुरू होगा। इसका मुख्य विषय “Shaping Inclusive Global Growth” रखा गया है। इस दौरान BRICS सदस्य देशों के साथ आमंत्रित देशों के नेता वैश्विक आर्थिक विकास और उससे जुड़ी चुनौतियों पर विचार साझा करेंगे।

BRICS के 20 साल पूरे होने पर खास सम्मेलन

2026 का ब्रिक्स समिट भारत के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इस साल BRICS समूह अपनी स्थापना के 20 वर्ष पूरे कर रहा है। भारत चौथी बार इस प्रभावशाली संगठन की अध्यक्षता कर रहा है।

शिखर सम्मेलन में वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार और बहुपक्षवाद को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा व्यापार, वित्त, तकनीक, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्रों में सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।

नई दिल्ली में होने वाला यह सम्मेलन भारत की BRICS अध्यक्षता का प्रमुख आयोजन है और इसके जरिए वैश्विक आर्थिक एवं राजनीतिक सहयोग के मुद्दों पर सदस्य और साझेदार देशों के बीच संवाद को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर