Murshidabad Police Team Attacked: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी द्वारा सख्त संदेश दिए जाने के बाद भी राज्य में पुलिस पर हमले नहीं रुक रहे। कुछ दिन पहले ही कोलकाता में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ पार्क सर्कस में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया।
इस हिंसक झड़प में कम से कम तीन पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद बंगाल सरकार ने हमलावरों को चेतावनी भी दी थी। इसी बीच अब मुर्शिदाबाद से पुलिस पर हमले की खबर आई है।
घटना शुक्रवार रात की है। एक स्थानीय के अनुसार, हथियार मामले में कूचियामोड़ा इलाके का निवासी आजमत शेख, जिसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी था, पुलिस को इसके मौजूद सूचना मिली थी और पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए आई थी। पुलिस की टीम वहां पहुंची और जैसे ही आरोपी को गिरफ्त में लेकर वाहन में बैठाने लगी। उसी समय कुछ ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को घेरकर उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने पुलिस के कब्जे से आरोपी को छुड़ा लिया। इसके बाद वह फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत डोमकल थाने से अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस द्वारा रातभर की गई कार्रवाई में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। घटना के बाद फरार मुख्य आरोपित आजमत शेख और पुलिस पर हमला करने वाले अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। जिला पुलिस प्रशासन के मुताबिक, सरकारी काम में बाधा डालने और ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
राज्य के मुस्लिम बहुल जिला मुर्शिदाबाद के डोमकल में पुलिस की टीम एक आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची थी। वहां ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में एक अधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला करके आरोपी को भी छुड़ा लिया।
इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में भागे मुख्य आरोपित समेत अन्य हमलावरों की पुलिस तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें- वह कौन होता है मेरे बारे में बोलने वाला… गिरफ्तारी की मांग पर भड़के हुमायूं कबीर, परवेज सिद्दीकी को खरी-खोटी
कुछ दिन पहले ही कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में भारी बवाल हुआ था। तिलजला इलाके में हाल ही में हुई बुलडोजर एक्शन के विरोध में हिंसक हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जमकर पथरबाजी की थी।
घटना में कई पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सख्त चेतावनी भी थी। पिछले एक सप्ताह में अब फिर से पुलिस टीम पर हमला हुआ। इसे प्रशासन गंभीरता से ले रहा है।