राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद हिंसा की रिपोर्ट केंद्र को सौंपी 
पश्चिम बंगाल

मुर्शिदाबाद हिंसा: बंगाल में खतरा टला नहीं, कट्टरपंथ और उग्रवाद गंभीर चुनौती...राज्यपाल ने केंद्र को सौंपी रिपोर्ट

मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। उन्होंने रिपोर्ट में कहा है कि बंगाल को कटरपंथियों और उग्रवादियों से खतरा है। हालात अभी ठीक नहीं हैं।

यतीश श्रीवास्तव

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद से अभी भी हालात बहुत अच्छे नहीं हैं। पलायन कर गए लोग वहां लौटने में डर रहे हैं। इस मामले में राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। उन्होंने रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि कट्टरपंथ और उग्रवाद बंगाल के लिए गंभीर खतरा है। राज्य सरकार अभी भी लापरवाही बरत रही है।

वक्फ कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में समुदाय विशेष के लोग हिंसा पर उतर आए थे। इस दौरान कई मोहल्लों में जाकर लोगों को मारापीटा गया। उनके घरों के बाहर खड़ी गाड़ियां जला दी गईं। दंगे में तीन लोगों की मौत भी हो गई थी।

अभी खतरा टला नहीं, फिर भी सुरक्षा अपर्याप्त

राज्यपाल ने कहा है कि प्रदेश के संवेदनशील जिले मुर्शिदाबाद और मालदा में अभी भी हालात ठीक नहीं दिख रहे हैं। जिले में हिंदू समुदाय अल्पसंख्यक है जिससे वह डरे हुए हैं। रिपोर्ट में उन्होंने कहा है कि मुर्शिदाबाद हिंसा से कई अन्य जिले भी प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप में हिंसा को पूर्व नियोजित करार दिया था। हालात ठीक नहीं हैं और सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं दिख रहे हैं।

बंगाल सरकार के सुरक्षा की गारंटी पर नहीं विश्वास

मुर्शिदाबाद हिंसा का भयावह मंजर अभी तक लोगों के जहन में है यही कारण है कि लोग इसे भूल नहीं पा रहे हैं और दहशत में जी रहे हैं। राज्य सरकार ने बार-बार हिन्दुओं को सुरक्षा का आश्वासन दिया इसके बाद भी पलायन कर गए लोग अपने घरों को लौटने से कतरा रहे हैं। उन्हें डर है कि कट्टरपंथी फिर से उनके घरों पर हमला कर देंगे तो वे क्या करेंगे। पश्चिम बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सरकार और पुलिस प्रशासन का लचर रवैया

राज्यपा ने यह भी कहा है कि बंगाल में हिंसा को लेकर ममता सरकार की ओर से लचर रवैया अपनाया गया है। हिंसा करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही उस समय हिंसा करने वालों को रोका गया था। पुलिस भी लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला