West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में आज सुवेंदु अधिकारी सरकार का पहला मंत्रीमंडल विस्तार हो रहा है। इसके तहत आज 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्री पद की शपथ लेने वालों जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शंकर घोष, मालती रावा रॉय, स्वपन दासगुप्ता जैसे बड़े नाम शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, इन विधायकों के शपथ ग्रहण के साथ ही इनके मंत्रालायों की घोषणा भी आज ही कर दी जाएगी। शपथ ग्रहण से पहले इस बात को लेकर काफी गहमा-गहमी थी कि सुवेंदु अपने मंत्री मंडल में किन विधायकों को जगह देंगे। क्योंकि बीजेपी ने इसे लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी थी।
सोमवार को शपथ ग्रहण की शुरुआत होते ही सबसे पहले अर्जुन सिंह, तापस रॉय, शरदवत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शंकर घोष को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद दूसरे राउंड में दीपक बर्मन, मनोज उरांव, और गौरी शंकर घोष ने शपथ ली। लेकिन लोगों का ध्यान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने अपनी ओर खींचा।
डिंडा ने तीसरे राउंड में स्वपन दासगुप्ता, दुध कुमार मंडल, जोएल मुर्मू, आनंदमय बर्मन के साथ राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। माना जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी अशोक डिंडा को खेल मंत्रालय की कमान सौंप सकते हैं। हालांकि इसे अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
इन 35 मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद पश्चिम बंगाल में मंत्रियों की संख्या 41 हो गई है। क्योंकि किसी भी राज्य के मंत्रियों की संख्या विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 फीसद तक हो सकती है ऐसे में अब सुवेंदु कैबिनेट में केवल तीन मंत्रियों को ही और शामिल किया जानें की संभावना बचती है।
इससे पहले विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद 9 मई को भाजपा सरकार के छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इनमें मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, निसिथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू शामिल थे।
यह भी पढ़ें- सांसद को शोभा नहीं देता… कल्याण बनर्जी की नौटंकी पर मंत्री दिलीप घोष ने बोला हमला, कपिल सिब्बल को दी नसीहत
पश्चिम बंगाल की राजनीति में 2026 का विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक साबित हुआ है। इस बार भाजपा ने न सिर्फ 15 साल से राज्य की सत्ता में काबिज टीएमसी की ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेका बल्कि प्रचण बहुत हासिल करते हुए बंगाल में पहली बार अपनी सरकार बनाई है।