कोयल मल्लिक और भूपेंद्र यादव (फोटो सोर्स- @ians_india) 
पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा; भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

West Bengal Politics: TMC की राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद BJP नेता भूपेंद्र यादव से मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अमन मौर्या

Koyel Mallick Resigns Rajya Sabha MP: पश्चिम बंगाल की राजनीति से ममता बनर्जी के लिए बुरी खबर सामने आई है। ममता गुट वाली तृणमूल कांग्रेस को फिर से एक बड़ा झटका लगा है। टीएमसी से राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने गुरुवार को अपने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है।

विधानसभा चुनाव के पहले ही पार्टी ने उन्हें उच्च सदन के लिए मनोनीत किया था। कोयल मल्लिक ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन को त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में कहा कि तत्काल प्रभाव से वह राज्यसभा से इस्तीफा दे रही हैं।

3 सांसद भाजपा में हो चुके हैं शामिल

बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को मिली करारी हार के बाद से ही लगातार टीएमसी में उथल-पुथल चल रही है। इसके पहले ही पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद इस्तीफा दे चुके हैं। अब अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने भी राज्यसभा सांसद इस्तीफा दे दिया है। हाल में सुष्मिता देव, सुखेन्दु शेखर राय और प्रकाश चिक ने राज्यसभा और पार्टी पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे।

तीन महीने पहले ही बनीं थीं सांसद

अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने तीन महीने पहले 6 अप्रैल को टीएमसी के राज्यसभा सांसद के रूप में संसद में शपथ ली थी, लेकिन शपथ लेने के बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही में अभी तक भाग नहीं लिया। उपराष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र देते हुए उन्होंने कहा, राज्यसभा सदस्य के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान मिली सभी मदद और सहयोग के लिए मैं माननीय सभापति, माननीय उप-सभापति और राज्यसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।

भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

राज्यसभा से इस्तीफा देने के कुछ समय बाद ही कोयल मल्लिक ने दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई।

फिल्म जगत से रहा खास जुड़ाव

बता दें, कोयल मल्लिक, बंगाली फिल्म जगत की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वो बंगाली फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता रणजीत मल्लिक और दीपा मल्लिक की बेटी हैं। साल, 2013 में फिल्म निर्माता निस्पल सिंह से उनकी शादी हुई थी। उनका एक बेटा भी है। फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए वो कई पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर