TMC Bank Accounts Freeze: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को कलकत्ता हाईकोर्ट से झटका मिला है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने ED द्वारा फ्रीज किए गए TMC के 3 बैंक अकाउंट्स को चलाने के लिए ममता गुट को अंतरिम मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट को पार्टी के उन तीन बैंक अकाउंट्स को चलाने की अंतरिम मंजूरी देने से इनकार कर दिया, जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फ्रीज कर दिया था। इन खातों में लगभग 440 करोड़ रुपये जमा हैं।
पुलिस ने इससे पहले पार्टी के तीन खातों पर कार्रवाई करते हुए फ्रीज कर दिया था, जिसे कलकत्ता हाई कोर्ट की एक दूसरी बेंच ने राहत देते हुए खोलने का निर्देश दिया था। इसके बाद ED ने फिर से उन्हीं खातों को फ्रीज कर दिया था।
बता दें, इससे पहले कलकत्ता हाई कोर्ट की दूसरी बेंच ने टीएमसी को कुछ शर्तों के साथ फ्रीज किए गए अकाउंट्स के आंशिक रूप से इस्तेमाल करने की मंजूरी दी थी। उस समय कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा था कि खाते फ्रीज करने को लेकर पुलिस द्वारा दिए गए साक्ष्य संतुष्ट करने वाले नहीं हैं।
टीएमसी ममता बनर्जी गुट ने राज्य पुलिस द्वारा बैंक खातों पर कार्रवाई के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था। गुरुवार को जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की सिंगल-जज बेंच ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट को पार्टी के तीन खातों तक सशर्त और सीमित पहुंच की अनुमति दे दी थी। राज्य पुलिस के निर्देशों के बाद बैंक अधिकारियों ने इन खातों से पैसे निकालने (डेबिट) पर रोक लगा दी थी।
पुलिस के अलावा ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में इन तीन बैंक खातों की समानांतर जांच कर रही थी। तीनों बैंक खातों को फ्रीज करने का भी फैसला किया। इस मामले में ईडी के कदम के बाद लगातार आ रही मुश्किलों से राहत पाने के लिए, ममता बनर्जी गुट ने फिर से कलकत्ता हाई कोर्ट में जस्टिस कृष्णा राव की सिंगल-जज बेंच का रुख किया और ईडी के कदम को चुनौती दी थी।
ये भी पढे़ं- सोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
सूत्रों ने बताया कि जिन 12 बैंक अकाउंट्स पर शुक्रवार से डेबिट करने पर रोक लगाई गई है, उनमें कुल जमा राशि 550 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसका मतलब है कि जिन 15 बैंक खातों पर अब तक दो चरणों में डेबिट करने पर रोक लगाई गई है, उनमें जमा कुल रकम लगभग 1,000 करोड़ रुपए है।