ममता बनर्जी Source- Social Media
पश्चिम बंगाल

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?

Rejinagar By Election: बंगाल की की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए टीएमसी ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

अर्पित शुक्ला

Nandigram By Election: बंगाल की की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम और रेजीनगर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने घोषणा की कि संचिता प्रधान डे नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी। वहीं, रेजीनगर विधानसभा से तृणमूल के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी हैं।

हालांकि, उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भी यह अभी तक तय नहीं हुआ है कि तृणमूल के उम्मीदवार जोड़ा फूल चिन्ह पर चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं। इसका कारण यह है कि चुनाव आयोग ने तृणमूल के चिन्ह विवाद पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। आयोग ने दोनों पक्षों को दस्तावेज और बयान जमा करने के लिए 16 सितंबर की समय सीमा निर्धारित की है। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि भी 16 सितंबर है।

टीएमसी ने X पर किया पोस्ट

तृणमूल कांग्रेस ने इस संबंध में रविवार (13 सितंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक पोस्ट के ज़रिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की। पोस्ट में पार्टी ने लिखा, ‘हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा में तृणमूल कांग्रेस आगामी नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्न है।’

पार्टी ने आगे कहा, ‘हम संचिता प्रधान (डे) और रबीउल आलम चौधरी को इस सफर के लिए दिल से शुभकामनाएं देते हैं। हमें विश्वास है कि वे पूरी ताकत और अटूट संकल्प के साथ जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाएंगे।’

कांग्रेस ने पहले ही उतार चुकी है उम्मीदवार

तृणमूल कांग्रेस से पहले, कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार (11 सितंबर, 2026) को पश्चिम बंगाल उपचुनाव की दो सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने इस संबंध में एक एक्स पोस्ट साझा कर आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से दोनों उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक किए थे।

पार्टी ने बताया, ‘कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के रूप में चुनाव लड़ने हेतु सुझाए गए नामों को मंजूरी दे दी है। रेजीनगर सीट से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी चुनाव मैदान में उतरेंगे, जबकि नंदीग्राम सीट से कांग्रेस ने मिलन प्रधान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।’

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना