पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

बंगाल के ताहेरपुर में नहीं उतर सका PM मोदी का हेलीकॉप्टर, खराब मौसम की वजह से कोलकाता एयरपोर्ट लौटा

PM Modi in West Bengal: पश्चिम बंगाल में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसकी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्‍टर ताहेरपुर में नहीं उतर पाया है।

अर्पित शुक्ला

PM Modi West Bengal Visit: खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर पश्चिम बंगाल के ताहेरपुर में लैंड नहीं कर पाया। घने कोहरे की वजह से हेलीकॉप्टर को वापस कोलकाता एयरपोर्ट लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार अब पीएम मोदी लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। उनका कार्यक्रम तय समय पर ही शुरू होगा। पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं, जहां वे कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और नदिया जिले में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

SIR पर बढ़ते तनाव के बीच पीएम का दौरा

प्रधानमंत्री मोदी का आज पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का कार्यक्रम है, जहां वे एक रैली को संबोधित करेंगे और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। यह दौरा राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच हो रहा है। एसआईआर की मसौदा सूचियों के प्रकाशन के बाद यह पीएम मोदी का पहला दौरा है, जबकि बीते पांच महीनों में यह उनका तीसरा बंगाल दौरा होगा।

मसौदा सूची के बाद मतुआ समुदाय के बीच बढ़ती आशंकाओं को दूर करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री रानाघाट के ताहेरपुर क्षेत्र में रणनीतिक रूप से अहम स्थल से जनसभा को संबोधित करेंगे। यह रैली स्थल पास के बनगांव में नामशूद्र हिंदू समुदाय के गढ़ के नजदीक स्थित है। माना जा रहा है कि इस दौरान मोदी अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत कर सकते हैं और पार्टी की व्यापक रणनीति की झलक भी पेश कर सकते हैं।

बंगाल को मिलने वाली सौगात

प्रधानमंत्री मोदी नदिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के बाराजागुली–कृष्णनगर खंड पर 66.7 किलोमीटर लंबे चार लेन मार्ग का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा उत्तर 24 परगना जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के बारासात–बाराजागुली खंड पर 17.6 किलोमीटर लंबे चार लेन मार्ग की आधारशिला भी रखेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, ये परियोजनाएं कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच अहम संपर्क मार्ग को मजबूत करेंगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज