ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी... ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख

CJP Protest: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीजेपी के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए दिल्ली जाने का ऐलान किया है। वहीं, शरद पवार ने जंतर-मंतर पहुंचकर घायल छात्रों का हाल जाना।

अक्षय साहू

Mamata Banerjee CJP Protest Support: पश्चिम बंगाल पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने ऐलान किया है वो सरकार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए दिल्ली जा सकती है। ममता ने यह बयान कोलकाता में शहीद दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए दिया।  ममता बनर्जी ने कहा कि, यदि जरूरत पड़ी तो मैं खुद कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में जाऊंगी। हमने शुरू से ही उनका समर्थन किया है और आगे भी करते रहेंगे। प्रदर्शनकारी भारी बारिश और कड़ी सुरक्षा के बाद भी पूरी रात जंतर-मंतर पर डटे रहे। जबकि बिते दिन संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई की थी। सीजेपी समर्थकों ने देर रात एक बार फिर जंतर-मंतर पर अपनी मंच तैयार किया जिसे दिल्ली पुलिस ने हटा दिया था। इसके बाद मंगलवार सुबह उन्होंने प्रदर्शन स्थल की सपाई की।

अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से माफी मांगी

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार की रात करीब 10:30 बजे प्रदर्शन कर रहे छात्रों और लोगों से पुलिस कार्रवाई के लिए माफी मांगी। दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैं अपने सभी समर्तकों से, खासकर उन लड़कियों से माफी मांगती हूं जिन्हें पुरुष पुलिसकर्मियों ने बुरी तरह पीटा था।

दीपके ने आगे कहा कि हम और बेहतर कर सकते थे। मैं आपको दिल्ली पुलिस के बुरे कामों से बचाने के लिए और बेहतर कर सकता था।धर्मेंद्र प्रधान नाम के एक आदमी को बचाने के लिए, जो 20 से अधिक स्टूडेंट्स की मौत के लिए जिम्मेदार है, सरकार कई और यंग स्टूडेंट्स का खून बहाने को तैयार थी।

जंतर-मंतर पहुंचे शरद पावर

वहीं, महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और राज्यसभा सदस्य शरद पावर अभिजीत दीपके से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दीपके समेत सीजेपी के कई समर्थकों से बात की। इस बात की जानकारी खुद दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी। दीपके ने कहा कि एनसीपी प्रमुक शरद पावर आज जंतर-मंतर पर पुलिस की बर्बरता के बारे में जानने और घायल स्टूडेंट्स के लिए अपनी चिंता जहिर करने गए। मैं उनको ऐसे मुश्किल समय में स्टूडेंट्स के साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद देता हूं।

ममता ने भुलाए आपसी मतभेद

ममता बनर्जी ने राज्य में कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) समेत INDIA गठबंधन के सभी सहयोगी दलों से आपसी मतभेद भुलाकर भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की। साथ ही उन्होंने पार्टी छोड़ चुके नेताओं के लिए दो टूक संदेश देते हुए कहा कि "गद्दारों" की तृणमूल कांग्रेस में कभी वापसी नहीं होगी।

कोलकाता के बिरला तारामंडल के पास आयोजित तृणमूल कांग्रेस की वार्षिक शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई किसी व्यक्ति या राजनीतिक अहं से कहीं बड़ी है। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का मुकाबला करने के लिए INDIA गठबंधन के सभी दल एकजुट हों। मुझमें कोई अहंकार नहीं है और मैं सभी से अपील करती हूं कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ लड़ें।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां