पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

'इंतजार करो, इससे बड़ा खेला करूंगी...', ममता ने दी BJP को चेतावनी, बंगाल पुलिस पर बोली- हिटलर भी ऐसा नहीं किया

Mamata Banerjee Statement: भतीजे अभिषेक पर हमले और पार्टी तोड़ने की कोशिशों पर ममता बनर्जी ने BJP सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। साथ ही बंगाल पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप लगाए हैं।

अमन मौर्या

Mamata Banerjee Warns BJP: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी भतीजे पर हुए हमले और पार्टी के टूट मामले पर मीडिया से बात की। उन्होंने भाजपा पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया है। सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस TMC विधायकों को पार्टी मीटिंग में जाने से रोक रही है, उन्हें धमकी दे रही है।

ममता बनर्जी ने सरकार पर पार्टी तोड़ने की धमकी का आरोप लगाते हुए कहा कि आज आपका समय है, तभी आप ये कर रहे हो। पार्टी मीटिंग में विधायकों के न आने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कल मेरे चार चुने हुए विधायकों ने मुझे शिकायत की है कि मीटिंग में आने से पहले पुलिस द्वारा उन्हें फोन पर धमकाया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन पर सवाल

ममता ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब भी मीटिंग करने जाती हूं मेरी परमिशन कैंसिल कर दी जाती है। उन्होंने पुलिस को उसका दायित्व याद दिलाते हुए कहा कि पुलिस का काम आम जनता की रक्षा करना है, लेकिन वो विधायकों को धमका रहे हैं।

ममता ने कहा मुझे पुलिस को देख कर शर्म आती है। ममता ने बताया कि बंगाल सरकार द्वारा मेरी भी सुरक्षा हटा ली गई है। आप लोगों ने मेरे साथ खेला है, मैं इससे बड़ा खेला करूंगी। थोड़ा इंतजार करिए।

हिटलर से की तुलना

TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, TMC और भी ज्यादा मजबूत होगी। आज जो लोग बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं कि पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं के साथ खड़े नहीं हैं, वे झूठी जानकारी फैला रहे हैं। पूरी तरह से अराजकता फैली हुई है, यहां तक कि हिटलर ने भी ऐसे काम नहीं किए थे।

इस स्थिति का वर्णन करने के लिए अब कोई शब्द नहीं बचे हैं। आप कुछ विधायकों और सांसदों को डरा-धमकाकर या रिश्वत देकर TMC को कमजोर नहीं कर सकते बल्कि इससे तो पार्टी और भी ज्दाया मजबूत हो रही है

भतीजे हमले और इलाज पर दिया बयान

TMC प्रमुख ममता बनर्जी कहती हैं जिस तरह से आपने दूसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के सांसद पर हमला किया, वह चौंकाने वाला है। डॉक्टरों को बुलाया गया, फिर भी कथित तौर पर अस्पतालों को निर्देश दिया गया कि वे इलाज न करें। यह किस तरह का बेतुका और तानाशाही रवैया है?

उन्होंने बताया कि एक समय बेले व्यू के लोग मेरे पैरों में झुकते थे। आपके बिड़ला और लोढ़ा परिवारों के साथ गहरे संबंध और लेन-देन थे और आप उनके सामने झुकते थे। हमारे मेयर ने हर चीज का ध्यान रखा। छह महीने पहले ही हमने अपोलो का लाइसेंस रिन्यू किया था।

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज