सांकेतिक तस्वीर AI
पश्चिम बंगाल

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Chorbagan Stampede: कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत की खबर है। मुख्यमंत्री सुवेंदु घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।

अर्पित शुक्ला

Chorbagan Sorbojonin Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार रात दुर्गा पूजा के दौरान चोरबागान सर्वजनिन पंडाल में भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। रिपोर्टों के मुताबिक, कम से कम 25 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। कुछ खबरों में 17 लोगों की मौत का दावा किया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटनास्थल पर जूते, बैग और पानी की बोतलें बिखरी नजर आईं। दमकल और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने की भी खबर है।

आयोजकों को कोलकाता पुलिस ने हिरासत में लिया

चोरबागान सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद आयोजकों और निजी सुरक्षा कर्मियों को कोलकाता पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

राहुल गांधी ने हादसे पर जताया दुख

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की ख़बर बेहद दुखद है। इस हादसे में कई लोगों की जान जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रशासन से अपील है कि सभी घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिले, और इस हादसे की निष्पक्ष जाँच हो ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे राहत कार्य में हर संभव मदद करें।

अमित शाह ने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित किए

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दु:खद समाचार मिला। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी से बात की। इस हादसे में जान गँवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूँगा। माँ दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख 

घटना पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोलकाता में हुई भगदड़ बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया करा रहा है।

सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

दुर्गा पूजा के दौरान हुए हादसे को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया है, जिस पर लोग संपर्क कर सकते हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई लोग बेहोश हो गए थे और कुछ को मोटरसाइकिल पर बैठाकर वहां से ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शी ने यह भी कहा कि उन्होंने आसपास कई लोगों को बेहोश होते और उन्हें बाइक से ले जाते देखा। उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर भारी भीड़ मौजूद थी।

पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख

ममता बनर्जी ने शनिवार (17 अक्टूबर) को कोलकाता के चोर बागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दुख और आश्चर्य व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में जानकर मुझे बेहद दुख और हैरानी हुई है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायलों को जल्द स्वस्थ होने का आशीर्वाद और इस मुश्किल वक्त में उनके परिवारों को शक्ति और साहस दें।

CM सुवेंदु पहुंचे अस्पताल

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की। चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति मचने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए।

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट