आरोपी गिरफतार (सोर्स-IANS) 
पश्चिम बंगाल

बारुईपुर हिंसा केस में बड़ी कार्रवाई, मॉब लिंचिंग के एक और आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Baruipur Crime Case Investigation News: बारुईपुर मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी साकिम लश्कर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

अनन्या तिवारी

Eight Accused Arrested In Baruipur Mob Lynching Case: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 5 जुलाई को 12 वर्षीय बच्ची के कथित दुष्कर्म और हत्या के बाद हुई मॉब लिंचिंग के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

आरोपी साकिम लश्कर को कोर्ट में किया जाएगा पेश

गिरफ्तार आरोपी की पहचान साकिम लश्कर के रूप में हुई है। उसे बुधवार को दक्षिण 24 परगना की जिला अदालत में पेश किया जाएगा, जहां सरकारी पक्ष उसकी पुलिस हिरासत की मांग करेगा।

बारुईपुर जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान मॉब लिंचिंग में सीधे तौर पर शामिल कुछ अन्य लोगों की भी पहचान की गई है। फिलहाल वे फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। अधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

आरोपियों पर लगाई गईं गंभीर धाराएं

इससे पहले गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत गैरकानूनी जमावड़ा, दंगा, सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालना, जानबूझकर चोट पहुंचाना और भीड़ द्वारा हत्या (मॉब लिंचिंग) जैसे आरोप दर्ज किए गए हैं। बुधवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी पर भी यही धाराएं लगाई जाएंगी।

निर्दोष घोषित किए जाने के बाद भीड़ ने कर दी थी हत्या

उल्लेखनीय है कि पुलिस जांच में 26 वर्षीय इंद्रजीत तांती को नाबालिग बच्ची के कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में निर्दोष घोषित किया जा चुका था। इसके बावजूद भीड़ ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

सुवेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवार को दिया था मुआवजा

पिछले सप्ताह विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी बारुईपुर पहुंचे थे और पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा चेक सौंपा था। उन्होंने मृतक के बड़े भाई को राज्य पुलिस में सिविक वॉलंटियर की नौकरी देने की भी घोषणा की थी।

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पराजित हुए कुछ लोग इस मॉब लिंचिंग की साजिश के पीछे थे।

पुलिस ने दर्ज किए हैं तीन अलग-अलग मामले

बारुईपुर की घटना को लेकर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और सभी की अलग-अलग जांच की जा रही है।

पहला मामला 12 वर्षीय बच्ची के कथित दुष्कर्म और हत्या से जुड़ा है। दूसरा मामला इंद्रजीत तांती की मॉब लिंचिंग का है, जबकि तीसरा मामला हिंसा, रेलवे ट्रैक और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ तथा पुलिसकर्मियों पर हमले से संबंधित है। इस तीसरे मामले में अब तक 42 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बच्ची से जुड़े मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

वहीं, बच्ची के कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक आरोपी प्रवास मंडल पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

पुलिस के अनुसार उसने एस्कॉर्ट कर रहे एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया था।

-IANS ऐजेंसी इनपुट

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए